फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Third Arrest in Drug Case as Police Probe Suspected Nigerian Link and Commission-Based Supply

भोपाल: ड्रग तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नाइजीरियाई तस्कर से जुड़ रहे तार, कमीशन लेकर करते थे सप्लाई

Tue, 20 Oct 2026 09:48 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी दिल्ली से ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करता था और इसके लिए आरोपियों को कमीशन देता था। पूछताछ में नाइजीरियाई व्यक्ति से जुड़े संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन
Bhopal: Third Arrest in Drug Case as Police Probe Suspected Nigerian Link and Commission-Based Supply
मुकुल ढोलपुरे के घर की तलाशी करती पुलिस

विस्तार

राजधानी में एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास करीब 4 ग्राम एमडी के साथ पकड़े गए मुख्य आरोपी मुकुल ढोलपुरे से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी रितिक बाथम को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुकुल दिल्ली के एक तस्कर से ड्रग्स लेकर भोपाल में सप्लाई करता था और इसके बदले दिव्यांशु तथा रितिक को कमीशन देता था। पूछताछ में नाइजीरियाई व्यक्ति से ड्रग्स लाकर भोपाल में खपाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब दिल्ली में नेटवर्क से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एक युवक मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से करीब 4 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे के रूप में की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुकुल ने खुद को भोपाल जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान मुकुल ने बताया कि वह दिल्ली के एक तस्कर से ड्रग्स की खेप लेकर भोपाल आता था और शहर में इसकी सप्लाई करने के लिए वह दिव्यांशु और रितिक को कमीशन देता था। मुकुल की निशानदेही पर पुलिस ने पहले दिव्यांशु को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोमवार को रितिक बाथम को भी पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी शहर के कुछ नामचीन पब और लाउंज में बैठते थे। हालांकि इन स्थानों पर ड्रग्स की सप्लाई होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धार: पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर


सोमवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम मुकुल ढोलपुरे के घर भी पहुंची। टीम ने करीब एक बजे तलाशी शुरू की, जो दोपहर लगभग दो बजे तक चली। बताया गया कि पूछताछ के दौरान मुकुल ने ड्रग्स को घर में छिपाकर रखने की बात कही थी। हालांकि तलाशी में कोई अतिरिक्त मादक पदार्थ या अन्य सामग्री बरामद हुई या नहीं, इस संबंध में पुलिस ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में मुकुल ने एक नाइजीरियाई व्यक्ति से ड्रग्स लेकर भोपाल में सप्लाई करने की बात भी बताई है। इस जानकारी के आधार पर जांच का दायरा अब दिल्ली तक पहुंच गया है और नेटवर्क से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मुकुल ढोलपुरे को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के आपसी संपर्क, ड्रग्स की आपूर्ति के स्रोत और भोपाल में इसकी बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच जारी रखी। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। दिल्ली और कथित तौर पर नाइजीरियाई व्यक्ति से जुड़े संपर्कों की जांच के बाद ही ड्रग्स की आपूर्ति के पूरे नेटवर्क के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed