फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dowry sought from daughter of madhya pradesh royal family

मध्यप्रदेश: राजघराने की बेटी से मांगा गया दहेज, ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Mar 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Mar 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
Dowry sought from daughter of madhya pradesh royal family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आए दिन दहेज के नाम पर बहू को प्रताड़ना की खबर आती रहती है। ऐसा नहीं है कि इससे सिर्फ गरीब या मध्यवर्ग परिवार के लोग ही पीड़ित हैं। मध्यप्रदेश के एक राजघराने से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक राजघराने की बेटी से उसके ससुराल वालों ने पिता की विंसेंट रॉल्स रॉयस कार और मुंबई में फ्लैट मांग कर डाली।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, विवाहिता सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखती है। सिंधिया परिवार के दिवंगत सरदार संभाजी राव आंग्रे की पौत्री कात्यायनी ने अपने पति अर्जुन काक, ससुर रिटायर्ड कर्नल अनिल काक, सास मंगेश काक पर दहेज एक्ट और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कात्यायनी ने आरोप लगाया कि पति ने पहले के दिए हुए करोड़ों रुपये और सोना ले लिया है। अब वह पिता की सन् 1951 मॉडल की विंसेंट रॉल्स रॉयस कार और मुंबई में एक फ्लैट मांग रहा है। कात्यायनी की शादी साल 2018 में अर्जुन काक की से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवार वालों के बीच अनबन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला
सिंधिया राजघराने के स्वर्गीय संभाजीराव आंग्रे के बेटे तुलाजीराव आंग्रे की बेटी 34 वर्षीय कात्यायनी आंग्रे की शादी 18 अप्रैल 2018 को इंदौर में धार कोठी निवासी रिटायर्ड कर्नल अनिल काक के बेटे अर्जुन काक के साथ हुई थी। अर्जुन काक की मां मंगेश काक का संबंध इंदौर राजघराने से बताया जाता है।

शादी के कुछ दिनों के बाद से ही कात्यायनी से दहेज की मांग की जा रही थी।  महिला थाने में कात्यायनी ने बताया कि शादी में पिता ने बेशकीमत सोने, प्लेटीनम, डायमंड के गहने दिए थे जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक थी। 


उसे अपने ससुराल भी नहीं ले जाया गया। एक पारिवारिक मित्र के जरिए वह ससुराल चली गई लेकिन वहां उससे और दहेज की मांग की जाने लगी। इसके बाद तंग आकर उसने थाने में शिकायत कर दी है। अब पुलिस ने दहेज एक्ट और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed