फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dhanteras: Record-breaking purchases in the bullion market, gold and silver prices rise, customers double, dem

धनतेरस: सराफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ खरीदी,सोना-चांदी महंगे,ग्राहक दोगुने, लाइटवेट और इटालियन ज्वेलरी की मांग

Sat, 18 Oct 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

धनतेरस पर राजधानी भोपाल का सराफा बाजार पूरी तरह खरीदारों के स्वागत में तैयार दिखा। महंगाई और ऊंचे दामों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने इसे निवेश का सुनहरा मौका मानते हुए बढ़-चढ़कर सोना-चांदी खरीदा। बाजार की चाल और ट्रेंड को देखकर व्यापारियों को उम्मीद है कि दिवाली और शादी सीजन में बिक्री और तेज़ होगी।
 

विज्ञापन
Dhanteras: Record-breaking purchases in the bullion market, gold and silver prices rise, customers double, dem
धनतेरस पर खरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर राजधानी भोपाल का सराफा बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आया। भले ही इस बार सोना और चांदी के भाव ऊंचे रहे, लेकिन ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं दिखी। उलटे, व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहक लगभग दोगुनी संख्या में बाजार पहुंचे, जिससे बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 1,000-1,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी में 6,000-7,000 प्रति किलो की गिरावट देखी गई, जिसके चलते ग्राहक बड़ी संख्या में दुकानों की ओर उमड़ पड़े। लोगों का मानना है कि त्योहारी सीजन के बाद रेट और बढ़ सकते हैं, ऐसे में अभी निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन



 लाइटवेट और इटालियन ज्वेलरी बनी पहली पसंद
भोपाल सराफा बाजार के सचिव अखिलेश मित्तल ने बताया,  इस बार धनतेरस पर मार्केट में जबरदस्त रौनक है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव हो रहा था, लेकिन एक दिन पहले जो थोड़ी गिरावट आई, उससे ग्राहक और ज्यादा संख्या में बाजार पहुंचे। इस बार लाइटवेट ज्वेलरी की डिमांड सबसे ज्यादा है। लोग अब भारी गहनों की जगह ट्रेंडी और चलन में रहने वाली हल्की डिजाइनों को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को लग रहा है कि आगे भाव और बढ़ सकते हैं, इसलिए लोग अभी ही शादियों की खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजार की चाल देखकर कहा जा सकता है कि इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा बिक्री होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल के बाजारों में धनतेरस की धूम, ऑटो, रियल एस्टेट और सराफा में कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राहक सोने को सिर्फ गहना नहीं बल्कि एक मजबूत निवेश के रूप में देख रहे
होलसेल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा के अनुसार,  पिछले कुछ वर्षों में सरकार की तरफ से हॉलमार्क ज्वेलरी को अनिवार्य किए जाने के बाद ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है। लोग अब अधिक निश्चिंतता के साथ सोना-चांदी खरीद रहे हैं। इस बार मार्केट में इटालियन और लाइटवेट ज्वेलरी का चलन बढ़ गया है। खासकर युवा वर्ग अब डिजाइन और क्वालिटी को प्राथमिकता देता है। ग्राहक अब सोने को सिर्फ गहना नहीं बल्कि एक मजबूत निवेश के रूप में देख रहे हैं। बैंक में जो रिटर्न मिलते हैं, उससे कहीं बेहतर रिटर्न उन्हें गोल्ड में दिखता है। कई लोग इस बार सोने की कीमत 1.5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना को लेकर अभी निवेश कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें-इस बार त्रिग्रही शुभ संयोग में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खरीदारी और पूजन के लिए बन रहा दुर्लभ योग

नई वैरायटी, शादी की शॉपिंग भी शुरू
व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि  हमारे पास इस बार नई-नई वैरायटी और ट्रेंडिंग डिजाइन्स आई हैं, जिनका ग्राहकों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल भाव में जो कमी आई, उससे आज बाजार में भीड़ दोगुनी हो गई है। लोग त्योहार के साथ-साथ आगे आने वाली शादियों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। सोने में करीब 1,000-1,500 की और चांदी में 6,000-7,000 तक की गिरावट आने से ग्राहक तुरंत खरीदारी के लिए पहुंचे। इस बार का मार्केट वाकई बहुत अच्छा चल रहा है। हमें उम्मीद है कि दीपावली के साथ-साथ शादी सीजन में भी ग्राहकों का रुझान बना रहेगा।”




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed