फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Department became strict regarding dengue in Bhopal, larvae found in hotel and school, spot fine of Rs. 8500 i

Bhopal: भोपाल में डेंगू को लेकर विभाग हुआ सख्त, होटल और स्कूल में मिला लार्वा, साढ़े आठ हजार लगाया स्पॉट फाइन

Fri, 13 Sep 2024 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

भोपाल में डेंगू, मलेरिया को लेकर विभाग सख्त हो गया है। लार्वा सर्वे के दौरान शुक्रवार को होटल, स्कूल और घरों में लार्वा मिलने पर 8 हजार 500 का स्पॉट फाइन लगाया गया है।

विज्ञापन
Department became strict regarding dengue in Bhopal, larvae found in hotel and school, spot fine of Rs. 8500 i
लार्वा सर्वे करती कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी भोपाल में जगह-जगह पानी का भराव हो रहा है जिस वजह से डेंगू, मलेरिया फैलाने वाले मच्छर भी लगातार पनप रहे हैं। मलेरिया विभाग, नगर निगम और एंबेड परियोजना मिलकर शहर में जगह-जगह लार्वा सर्वे कर रहे हैं और लार्वा मिलने पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। शुक्रवार को लार्वा पाए जाने पर स्पॉट फाइन के रूप में होटल आर्किड पैलेस,और होटल वेस्टर्न सहित कई जगह में 3500 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं नारायण स्कूल 5000 का जुर्माना कोलार क्षेत्र में किया गया और समझाइए दी गई कि दोबारा लार्वा मिलता है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।अंबेडकर योजना के डॉ.संतोष भार्गव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी एवं प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर में संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे, फॉगिंग और बुखार का सर्वे किया गया। साथ ही डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण में सभी लोगो का आवश्यक सहयोग जरूरी है, चूंकि डेंगू का मच्छर घर के अंदर एवं बाहर साफ पानी में पनपता है, अतः पानी को हर सप्ताह बदले की जानकारी लोगों को दी जा रही है। 
विज्ञापन



तालबों में डाला गंबूसिया मछली 
जिला वीबीडी सलाहकार रुचि सिलाकारी ने बताया की नगर निगम के साथ मलेरिया की टीम सतत रूप से डेंगू नियंत्रण हेतु कार्य कर रही है, और लार्वा पाए जाने पर स्पॉट फाइन भी जारी है। टीम के द्वारा क्षेत्र के समस्त तालाब, बड़े आदि एम गंबूशिया मछली डाली गई। लार्वा पाए जाने वाले घरों, व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों को बताया कि आगे से किसी भी जगह लार्वा नहीं पनपना चाहिए, जिससे की बीमारी फैले।  विभिन्न क्षेत्रों में जिला मलेरिया कार्यालय, एंबेड एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। और लार्वा पाए जाने पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है, सभी से अपील है अपने घर एवं घर के आसपास मच्छर नही पनपने दे, पानी को ढककर रखे , छत के उपर पानी की टंकी में ढक्कन अवश्य लगाए। इस दौरान समस्त जोन में जोन प्रभारियों नगर निगम, मलेरिया एवम एंबेड  टीम के द्वारा समस्त घरों में लोगो को समझाइश दी एवं लार्वा सर्वे किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed