फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Demand to declare cow as the mother of the nation, Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda will take out a pr

Bhopal:गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अयोध्या से निकालेंगे यात्रा

Wed, 18 Sep 2024 07:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बुधवार को भोपाल मे कहा कि गाय को पशु की लिस्ट से हटाकर राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। भोपाल में पूज्य शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी 8 अक्टूबर को गो ध्वज की स्थापना और गो महासभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Demand to declare cow as the mother of the nation, Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda will take out a pr
ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम एक बार फिर से छिड़ गई है। इसे लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बुधवार को भोपाल मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए  कहा कि गाय को पशु की लिस्ट से हटाकर राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। आगे कहा कि मुझे हिन्दू कहने में शर्म महसूस होती है। हर दिन स्लॉटर हाउस में 80 हजार गाय की हत्या हो रही है। इसे लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी यात्रा निकालेंगे। मुकुन्दानन्द ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि 22 सितंबर को अयोध्या से यात्रा शुरू होगी। 36 प्रदेशों की राजधानियों में गो प्रतिष्ठा ध्वज स्थापित करेंगे। 8 अक्टूबर को शंकराचार्य भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल के मानस भवन में जनसभा होगी। 
विज्ञापन



प्रदेशों की राजधानियों में स्थापित किया जाएगा गो ध्वज
ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के निर्देशन एवं नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा दिनांक 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई है। जो भारत के समस्त 36 प्रदेशों की राजधानियों तक जाएगी और वहां एक गो ध्वज की स्थापना की जाएगी। गो प्रतिष्ठा आंदोलन के संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरे समर्पण और शक्ति के साथ यात्रा की सफलता हेतु प्राण-प्रण से शंकराचार्य जी के साथ हर कदम में साथ रहेंगे। 
विज्ञापन



शंकराचार्य  जी 8 अक्टूबर को भोपाल में करेंगे ध्वज की स्थापना
मुकुन्दानन्द ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि राजधानी भोपाल में पूज्य शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गो ध्वज की स्थापना और गो महासभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वो अग्रिम यात्रा हेतु तेलंगाना को प्रस्थान करेंगे। इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लक्ष्य संपूर्ण भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन हेतु समस्त राष्ट्र के गोभक्त हिन्दुओं को जागृत कर एक सूत्र में पिरोने का है और गोमाता की दुर्गति, गो हत्या के कलंक को मिटाकर पशु के अपमान से हटा कर राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है। इस गो ध्वज स्थापना पद यात्रा का सूत्रवाक्य है गौ माता, राष्ट्र माता राष्ट्र माला, भारत माता।  गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरांत देश की राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा जो भारत की सरकार को गौ हत्या के कलंक को मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निर्णायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक राज्य की राजधानियों में होगा विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक राज्य की राजधानियों में विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन का दिव्य भव्य आयोजन होगा। इसका श्रीगणेश गोरक्षक, गोभक्त भगवान श्रीराम जी की राजधानी अयोध्या से होगा जहां भगवान रामलला के रूप में विद्यमान हैं जहां से यह पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर होते हुए 26 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में होगी। पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी समस्त भारत के प्रखर गोभक्तों को सम्मानित करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed