फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Deepawali will be celebrated on January 22 on Ram Lala life prestige

Ram Mandir: विहिप ने रखा हर सनातनी को एक करने का लक्ष्य, 22 जनवरी को हर घर मनाई जायेगी दीपावली

Sat, 06 Jan 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद जोर शोर से जुटा है। यह कार्यक्रम हर शहर, कस्बे और गांव में लाइव दिखाया जायेगा। 22 जनवरी को हर घर में दीपावली मनाई जायेगी।

विज्ञापन
Deepawali will be celebrated on January 22 on Ram Lala life prestige
विहिप ने रखा हर सनातनी को एक करने का लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। विहिप ने बताया कि 22 जनवरी को भगवा से रंगा होगा मध्य भारत प्रांत। इस दिन पूरा प्रदेश दीपावली मनाएगा। बड़े स्तर पर उत्सव मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इस दिन हर बाजार में लाइटिंग की जायेगी। आतिशबाजी के साथ शहर, गांव और कस्बों में रंगोली से सजाई जायेगी। हर गली मोहल्ले और घर को रोशनी से सजाया जाएगा। सभी कॉलेज स्कूल और शिक्षण संस्थान समेत सार्वजनिक स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


किये जाएंगे विशेष धार्मिक आयोजन
शहर समेत हर गांव में हर सनातनी के घर पर भगवा पताका फेराया जायेगा। मध्य भारत प्रांत के करीब 11 हजार मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। प्रांत के सभी बड़े और प्रमुख मंदिरों में दो दिनों तक विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। सभी सनातनियों को एक करने का काम विहिप ने किया है। इसके लिए हर सनातनी के घर एक पत्र एक चित्र और अक्षत से निमंत्रण पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


सनातन की एकता दिखाई देगी
मध्य भारत प्रांत के 12000 गांव तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। 35 लाख में से 15 लाख घरों तक विश्व हिंदू परिषद पहुंचा है। 15 जनवरी तक मध्य भारत प्रांत के हर हिंदू घर तक राम मंदिर का निमंत्रण पहुंचाने का लक्ष्य है। किसी भी सनातनी का एक भी घर और शहर का एक भी कोना ना छूटे यही विश्व हिंदू परिषद का संकल्प है। मध्य भारत प्रांत के 111 संत 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलयुग में भी कई आसुरी शक्तियां मौजूद हैं। लेकिन 22 जनवरी को सनातन की एकता दिखाई देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed