{"_id":"6a70a6bc4173f83d1b0c0c0e","slug":"datia-by-election-more-votes-received-compared-to-the-assembly-election-cm-mohan-says-we-will-fight-with-g-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया उप-चुनाव: विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया उप-चुनाव: विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे
Mon, 03 Aug 2026 08:03 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:03 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के जनादेश को शिरोधार्य बताते हुए स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक वोट मिले हैं और पार्टी भविष्य में और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हरा दिया। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा वोट भाजपा को मिले है। भविष्य में हम और ताकत से चुनाव लड़ेंगे। दतिया उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। भाजपा के आशुतोष तिवारी की हार के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिणाम को शिरोधार्य करते हैं। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भविष्य में भाजपा और ताकत से चुनाव लड़ेगी। दतिया विधानसभा सीट पहले कांग्रेस के पास थी। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें- MP: नरोत्तम बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं, दतिया के नतीजों के बाद आया बयान
भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: नरोत्तम बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं, दतिया के नतीजों के बाद आया बयान
विज्ञापन
भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई
