फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia By-Election: 5 major reasons for Congress's victory in Datia; organization, strategy, and local equation

Datia Bye-Election: दतिया में कांग्रेस की जीत के 5 बड़े कारण, संगठन, रणनीति और स्थानीय समीकरणों ने पलटा चुनाव

Mon, 03 Aug 2026 08:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 03 Aug 2026 08:23 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे मजबूत संगठन, जीतू पटवारी की माइक्रो प्लानिंग, घनश्याम सिंह की स्थानीय पकड़, बूथ स्तर तक प्रभावी प्रचार और भाजपा की अंदरूनी नाराजगी व बदले जातीय समीकरण प्रमुख कारण रहे। इस जीत को 2028 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
Datia By-Election: 5 major reasons for Congress's victory in Datia; organization, strategy, and local equation
दतिया चुनाव में कांग्रेस की जीत के प्रमुख कारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई दिग्गज नेताओं के साथ पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कांग्रेस ने मजबूत संगठन, सटीक रणनीति और स्थानीय समीकरणों के दम पर जीत दर्ज कर ली। राजनीतिक जानकार इस जीत के पीछे पांच बड़े कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन


1. जीतू पटवारी की माइक्रो प्लानिंग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे चुनाव की कमान संभाली। बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कीं, लगातार क्षेत्र में डटे रहे और गुटबाजी को हावी नहीं होने दिया। इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिला।
विज्ञापन


2. एकजुट कांग्रेस, साथ दिखे बड़े नेता
दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे समेत सभी बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। टिकट को लेकर शुरुआती असंतोष को भी समय रहते संभाल लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. स्थानीय चेहरा और मजबूत उम्मीदवार
कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे के आधार पर घनश्याम सिंह पर दांव लगाया। दतिया राजघराने से जुड़ाव, दो बार विधायक रहने और क्षेत्र में मजबूत पहचान का लाभ उन्हें मिला। मतदाताओं ने परिचित चेहरे पर भरोसा जताया।

4. बूथ मैनेजमेंट और स्थानीय मुद्दों पर फोकस
कांग्रेस ने प्रचार को विधानसभा के अलग-अलग हिस्सों में बांटकर चलाया। गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया गया। बेरोजगारी, स्थानीय समस्याएं और जनहित के मुद्दे चुनाव के केंद्र में रहे, जिससे मतदाताओं तक पार्टी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा।

5. भाजपा की अंदरूनी नाराजगी और बदले जातीय समीकरण
भाजपा में टिकट को लेकर असंतोष और भीतरघात की चर्चा पूरे चुनाव में रही। वहीं, आजाद समाज पार्टी समेत तीसरे उम्मीदवारों की मौजूदगी और बदले जातीय समीकरणों ने भी मुकाबले को प्रभावित किया। विश्लेषकों के मुताबिक इसका अपेक्षाकृत ज्यादा नुकसान भाजपा को हुआ।


यह भी पढ़ें-दतिया जीत के बाद कांग्रेस का हमला: पटवारी बोले- बदलाव का शंखनाद, उमंग, कमलनाथ और दिग्विजय ने भी साधा निशाना



2028 के लिए बड़ा संकेत
दतिया का जनादेश केवल एक उपचुनाव का परिणाम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2028 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाला संकेत भी माना जा रहा है। वहीं भाजपा के लिए यह संदेश है कि बड़े चेहरों के साथ-साथ मजबूत संगठन, स्थानीय नेतृत्व और बूथ स्तर की तैयारी भी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed