{"_id":"63dbb96aaa502c51836fce51","slug":"crime-tenant-raped-a-woman-who-came-to-bhopal-to-sell-a-house-from-narmadapuram-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: नर्मदापुरम से मकान बेचने भोपाल आई महिला से किराएदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: नर्मदापुरम से मकान बेचने भोपाल आई महिला से किराएदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा
Thu, 02 Feb 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम जिले से भोपाल आई महिला से उसी के मकान में किराए से रह रहे व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर करीब नौ महीने तक ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नर्मदापुरम जिले में रहने वाली एक महिला को उसी के मकान में रहने वाले किराएदार ने मकान बिकवाने का झांसा देकर भोपाल ले आया। यहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर हजारों रुपये भी ठगे, नौ महीने तक दुष्कर्म भी करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक, 39 साल की महिला नर्मदापुरम जिले में रहती है। नर्मदापुरम में महिला के घर में शैलेंद्र नाम का किराएदार रहता है। पुराना किराएदार होने के कारण वह महिला की कामों में मदद भी कर दिया करता था, जिस कारण वह महिला का काफी विश्वसनीय हो गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका भोपाल के द्वारकाधाम में एक फ्लैट है, जिसे बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन
महिला ने किराएदार शैलेंद्र को बताया कि कोई मिले तो मेरा भोपाल का मकान बिकवा देना। शैलेंद्र ने एक व्यक्ति को मकान दिखाने और सौदा पक्का कराने का झांसा देकर सात मार्च 2022 को लेकर भोपाल आया। यहां एक व्यक्ति से मिलवाया। नौ मार्च को मकान के संबंध में आरोपी ने महिला को दोबारा भोपाल लेकर आया और हनुमानगंज स्थित एक होटल में रुकवाया। यहीं होटल में रात में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
बाद में इसी वीडियो को बनाकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही वह महिला से पैसे ठगना भी शुरू कर दिया। जमीन के एक सौदे के पैसे भी उसने अपने पास रख लिए। शारीरिक शोषण शोषण और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शिकायत की भनक लगते ही आरोपी ने फरियादी का मकान छोड़कर फरार हो गया है।
