{"_id":"60744daf8ebc3ed94a2190ee","slug":"coronavirus-curfew-in-bhopal-till-april-19-state-govts-strict-action-on-the-quorum-of-corona-know-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : भोपाल में 19 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू, कोरोना के कोहराम पर सरकार का सख्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : भोपाल में 19 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू, कोरोना के कोहराम पर सरकार का सख्त कदम
Mon, 12 Apr 2021 07:09 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। यह कर्फ्यू 12 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया है। 12 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि रोजमर्रा के चीजों की गतिविधियां चालू रहेंगी। इसमें अन्य राज्यों और जिलों में माल तथा सेवाओं का आवागमन, अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं, केमिस्ट, किराना दुकान, होम डिलीवरी, पेट्रोल पंप, एटीएम, बैंक, दूध और सब्जी की दुकानों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
रोजमर्रा के चीजों की गतिविधियां चालू रहेंगी। इसमें अन्य राज्यों और जिलों में माल तथा सेवाओं का आवागमन, अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं, केमिस्ट, किराना दुकान, होम डिलीवरी, पेट्रोल पंप, ATM, बैंक, दूध और सब्जी की दुकानों को छूट रहेगी: विश्वास सारंग https://t.co/X57HDCMf5c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2021
