फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Corona Vaccination: The first vaccine will be given to security guards in Bhopal and women health workers in Indore

कोरोना टीकाकरणः भोपाल में पहला टीका सुरक्षा गार्ड को व इंदौर में महिला स्वास्थ्यकर्मी को लगेगा

Fri, 15 Jan 2021 08:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination: The first vaccine will be given to security guards in Bhopal and women health workers in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मध्यप्रदेश में शनिवार से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहला टीका भोपाल के जेपी अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को लगाया जाएगा। वहीं इंदौर जिले में पहला टीका एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को लगेगा।
विज्ञापन


राज्य के अपर संचालक टीकाकरण संतोष शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि 16 जनवरी को मध्यप्रदेश में कोविड-19 का पहला टीका भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मी को लगेगा। हालांकि उन्होंने उस कर्मचारी का नाम बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच, भोपाल स्थित जेपी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड हरिदेव यादव ने यहां मीडिया से कहा, ‘मुझे शनिवार को सबसे पहले कोराना वायरस का टीका जेपी अस्पताल में लगेगा। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं मध्यप्रदेश में यह टीका लगवाने वाला पहला व्यक्ति होने जा रहा हूं। मैंने खुद ही कहा कि सबसे पहले मुझे यह टीका लगाओ। जब मैंने अपनी पत्नी को यह बताया तो उसे थोड़ा.सा संकोच हुआ, लेकिन बाद में वह मान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा, ‘मैं जेपी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड हूं और जब से कोरोना वायरस महामारी फैली है, तब से मैंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव का पहला टीका लगवाने जा रहीं स्वास्थ्य कर्मी आशा पवार ने कहा कि वह और उनका परिवार इस टीकाकरण को लेकर एकदम निश्चिंत हैं।

ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार को सबसे पहले 10 सफाई कर्मियों को बुलाया गया है और उनमें से जो सबसे पहले आएगा, उसे ही पहला टीका लगेगा। इसी बीच, उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महावीर खंडेलवाल ने बताया, हमारे केन्द्र पर पहला टीका किसी सफाई कर्मी को लगेगा। पहला टीका लगाने के लिए हमने कोई नाम तय नहीं किया है। 

मप्र में 150 केंद्रों पर शुरू होगा टीकाकरण
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को भोपाल में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद मध्यप्रदेश में 150 केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी।  चौधरी ने कहा कि टीका लगाने के संबंध में सभी चिह्नित लोगों के पास शाम तक इस बारे में संदेश पहुंच जाएगा।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रथम चरण में लगभग 4.17 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि प्रदेश को प्रथम चरण में  5,06,500 कोविशील्ड टीके की खुराक प्राप्त हो चुकी है। ये सभी जिलों को आवश्यकतानुसार आवंटित की गई है। यह टीका राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों, निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों एवं सशस्त्र बलों के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। 

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,50,429 मामले सामने आए हैं और इनमें से 3,740 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed