फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress targets BJP over Hardeep Puri’s ticket: Umang Singhar asks—why was a seat in Madhya Pradesh chosen, a

हरदीप पुरी के टिकट पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा: उमंग सिंघार ने पूछा- आखिर मध्यप्रदेश की सीट ही क्यों चुनी?

Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने पर भाजपा की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पुरी को टिकट देने पर आपत्ति जताते हुए भाजपा की महिलाओं और बच्चियों के प्रति सोच पर निशाना साधा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
Congress targets BJP over Hardeep Puri’s ticket: Umang Singhar asks—why was a seat in Madhya Pradesh chosen, a
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे भाजपा के राजनीतिक हितों से जोड़ते हुए सवाल किया कि राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश की सीट का इस्तेमाल क्यों किया गया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। जबकि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेशवासियों, मत के मद में डूबी भाजपा प्रदेश के साथ आपके वोट का भी खुला अपमान कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।
विज्ञापन


सिंघार ने पूछा- मध्यप्रदेश की सीट क्यों चुनी?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 28 अक्टूबर को जारी बयान में हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा का टिकट देने के फैसले पर सवाल उठाए। सिंघार ने पूछा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बजाय मध्यप्रदेश की सीट क्यों चुनी और क्या राज्य में उसे कोई नेता नहीं मिला? सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा मध्यप्रदेश को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सम्मान और जनता के हितों की अनदेखी कर राजनीतिक समीकरण साधना भाजपा की कार्यशैली बन गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे मध्यप्रदेश को भाजपा की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


कूनो में चीता शावक की मौत पर भी सरकार को घेरा
सिंघार ने कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की मौत और उसके शरीर में छर्रे मिलने की बात को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर चीतों को मध्यप्रदेश लाया गया और उनके संरक्षण के दावे किए गए, लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सिंघार ने कहा कि सरकार पिंजरा खोलकर स्टंट करना जानती है, लेकिन चीतों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट,महीनों से खड़ी बसें हटेंगी,और कई बदलाव



अरुण यादव ने भी भाजपा पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने प्रदेश में बच्चियों के खिलाफ अपराधों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की महिलाओं और बच्चियों के प्रति सोच पर सवाल किए।
यादव ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश पहले ही बच्चियों के खिलाफ अपराधों को लेकर सवालों के घेरे में है और ऐसे में पुरी को राज्यसभा भेजने का फैसला प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने इस फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इन दोनों मुद्दों के जरिए भाजपा सरकार की राजनीतिक मंशा और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी को लेकर लगाए गए राजनीतिक आरोपों और कूनो में चीता शावक की मौत से जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से किया जाना जरूरी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed