फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress MLAs staged a unique protest at MP assembly with a tea kettle

MP: चाय की केतली लेकर कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाया आरोप

Wed, 18 Dec 2024 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा परिसर में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सभी विधायकों के हाथों में चाय की केतली नजर आई। 
 

विज्ञापन
Congress MLAs staged a unique protest at MP assembly with a tea kettle
चाय की केतली लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में चाय की केतली और बैनर, पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन


यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास किया गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के विधायकों ने हाथ में चाय की केतली और गिलास लेकर सरकार पर बेरोजगारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने युवाओं को 2 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज पुलिस भर्तियां नहीं हो पा रही, संविदा शिक्षक भर्ती नही हो पा रही, डॉक्टरों की भर्तियां भी रुकी पड़ी है। ये सरकार बच्चों को पढ़ाने के बाद नौकरियां नही देना चाहती। उमंग सिंघार ने कहा कि आज का युवा क्या मोदी जी की चाय बेचेगा? उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस विधायकदल युवाओं के साथ है और सरकार को रोजगार को लेकर जवाब देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed