{"_id":"66dc1aad8467a9a912050271","slug":"congress-leader-gave-a-sharp-reply-to-vd-sharma-said-vd-bhaisaab-i-feel-pity-on-your-political-understandin-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: VD शर्मा को कांग्रेस नेता ने दिया तीखा जवाब, बोले- वीडी भाईसाहब आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर तरस आ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: VD शर्मा को कांग्रेस नेता ने दिया तीखा जवाब, बोले- वीडी भाईसाहब आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर तरस आ रहा है
Sat, 07 Sep 2024 02:50 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:50 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को तीखा जवाब दिया है। केके मिश्रा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा है कि आपकी राजनैतिक समझ और अक़्ल पर तरस आ रहा है।
विज्ञापन
केके मिश्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन में हुए दुष्कर एक के मामले ने तूल पकड़ लिया कांग्रेस नेता लगातार मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं को घेरते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को तीखा जवाब दिया है। केके मिश्रा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा है कि आपकी राजनैतिक समझ और अक़्ल पर तरस आ रहा है। प्रदेश में घटित हो रहे अपराधों के अधिकांश मामलों में आरोपित भी आपकी पार्टी या सरंक्षित नज़र आ रहे है और माहौल “कांग्रेस” बिगाड़ रही है।
मुख्यमंत्री-गृहमंत्री आपके, दुष्कर्म उनके ही शहर में
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर BJP के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने लिखा है कि राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन में हुआ “फुटपाथ” पर दुष्कर्म, वीडियो भी बना, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से हो रहा है वायरल….! बेहद शर्मनाक….। इसके बाद भी वीडी भाई साहब कह रहे हैं कि शांति के टापू मप्र का माहौल बिगड़ रही है कांग्रेस….? मिश्रा ने यह भी लिखा है कि भाई साहब, धारा-377 आपकी पार्टी समाप्त करे, राज्य में आपके दल की सरकार ,मुख्यमंत्री-गृहमंत्री आपके, दुष्कर्म उनके ही शहर में, आप सहित आपकी पूरी पार्टी प्रदेश में अपने बोल वचनों के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के सभी ताने-बाने बुनने के हर संभव प्रयास प्रामाणिक, सार्वजनिक तौर पर करती आ रही है….
मामलों में आरोपित भी आपकी पार्टी या सरंक्षित नज़र आ रहे
मिश्रा ने आगे लिखा कि घटित हो रहे अपराधों के अधिकांश मामलों में आरोपित भी आपकी पार्टी या सरंक्षित नज़र आ रहे हैं…और माहौल “कांग्रेस” बिगाड़ रही है। मिश्रा ने यह भी लिखा है कि कोलकाता रेप की दुर्भाग्य पूर्ण घटना पर आपकी पार्टी क्या भजन कीर्तन कर रही है ??
विज्ञापन
यह था बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कल मीडिया से चर्चा में कहा था कि कांग्रेस एवं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है । कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को लेकर घड़ियाली आंसू रोने लगती है।कांग्रेस हर किसी मुद्दे पर राजनीति कर रही है और शांति के टापू मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रही है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीतू पटवारी को लेकर शर्मा ने कहा था कि यह कोई कांग्रेस की सरकार नहीं है, गलत कार्य करने वाला यहां बचने वाला नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश को बदनाम करने के लिए आप यही चीज रोज ढूंढते हैं और रोज यही सर्चिंग करते हैं। इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उज्जैन की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का काम किया है।