{"_id":"5fff3b6890c54a707d00623b","slug":"congress-former-minister-sajjan-singh-verma-says-when-girl-reproduction-is-at-the-age-of-15-then-why-the-age-of-marriage-is-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शादी की उम्र 21 साल क्यों' कांग्रेस नेता के बयान पर सिंधिया का तंज- 100 साल पुरानी पार्टी की सोच 100 साल पुरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शादी की उम्र 21 साल क्यों' कांग्रेस नेता के बयान पर सिंधिया का तंज- 100 साल पुरानी पार्टी की सोच 100 साल पुरानी
Thu, 14 Jan 2021 01:04 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल की उम्र में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो? उनके इस बयान पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। वहीं भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
100 साल पुरानी पार्टी की सोच 100 साल पुरानी है: सिंधिया
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 100 साल पुरानी पार्टी की सोच 100 साल पुरानी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बार -बार महिलाओं के प्रति कांग्रेस नेताओं की ओछी सोच सामने आई है। कभी जन-सभाओं में महिलाओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल, कभी गर्ल चाइल्ड पर अभद्र टिपण्णी, तो अब मीडिया में लड़कियों की शादी की उम्र के विषय में अयोग्य बयान- ये अत्यंत निंदनीय है और मातृशक्ति का घोर अपमान है। ऐसी विकृत मानसिकता शर्मनाक है। 21वीं सदी के भारत में ऐसी पिछड़ी विचारधारा समाज के लिए हानिकारक हैI ये दर्शाता है कि 100 साल पुरानी पार्टी की सोच 100 साल पुरानी है।'
विज्ञापन
आयोग ने दो दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण
नोटिस में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस नेता से दो दिन के अंदर इस बात का स्पष्टीकरण देने और नाबालिग लड़कियों और कानून के खिलाफ इस तरह का भेदभावपूर्ण बयान देने के अपने इरादे को उचित ठहराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, 'जब डॉक्टर बोलते हैं कि लड़कियां 15 साल में प्रजनन के लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है? शिवराज क्या बड़ा डॉक्टर हो गया है? दरअसल, नारी सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर विचार करने की जरूरत है।
बता दें कि इससे पहले भी सज्जन सिंह वर्मा ने इमरती देवी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर इमरती देवी पर बयान की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ तो वे खुद भी चुनाव कैसे हार गईं? उन्होंने आगे कहा कि इमरती देवी जलेबी बन गईं।
वहीं मतदान से पहले चुनावी रैली में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इमरती देवी को आइटम बोल दिया था। इसपर काफी विवाद भी हुआ था और मामला चुनाव आयोग से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।
