फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress eyes Shivraj Singh's Budhni seat, responsibility assigned to Jaivardhan Singh and Shailendra Patel

MP News: शिवराज सिंह के बुधनी सीट पर कांग्रेस की नजर, जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 13 Jun 2024 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई बुधनी सीट पर कांग्रेस ने उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Congress eyes Shivraj Singh's Budhni seat, responsibility assigned to Jaivardhan Singh and Shailendra Patel
जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद पार्टी एक्टिव मूड में दिख रही है। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सीट खाली हो गई है, यहां उपचुनाव होंगे। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को यहां का प्रभारी बनाया है। बुधनी सीट में प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों नेता स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


अभी बीजेपी ने नहीं खोल पत्ते, कई दावेदार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खाली की गई बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा के कई नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को यहां से प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रम मस्तान को चुनाव लड़ाया था। ऐसे में उपचुनाव में पार्टी यहां से फिर से उन्हें मौका देती है, या किसी और को यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। कांग्रेस ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


पहले दो बार खाली हो चुकी है यह सीट
बुधनी विधानसभा सीट पहले भी दो बार खाली हो चुकी है। इस विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा उप चुनाव होगा। इसके पहले साल 1991 में शिवराज सिंह चौहान को सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। दूसरा उपचुनाव साल 2005 में हुआ था। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत ने विधानसभा सीट खाली की थी। अब तीसरा उपचुनाव स्वयं उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद होने के हालात निर्मित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed