फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress attacks over jyotiraditya scindia for bjp campaigners list shivraj singh chouhan

सियासत: भाजपा के स्टार प्रचारकों में शिवराज 14वें और सिंधिया 24वें नंबर पर, कांग्रेस ने ऐसे कसा तंज

Tue, 30 Mar 2021 08:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 30 Mar 2021 08:08 PM IST
सार

  • भाजपा के हमले से तिलमिलाई कांग्रेस को मिला पलटवार करने का मौका 
  • भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया को करीब एक महीने बाद मिली जगह
  • कांग्रेस ने कहा कि अहम बैठकों से सिंधिया को दूर रखती है भाजपा

विज्ञापन
Congress attacks over jyotiraditya scindia for bjp campaigners list shivraj singh chouhan
ज्योतिरादित्य सिंधिया-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हर किसी की नजर बनी हुई है, लेकिन अब इन्हीं चुनावों के चलते मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। दरअसल, भाजपा ने बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 14वें स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, इस सूची में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम जोड़ा गया, जिन्हें 24वें नंबर पर रखा गया। कांग्रेस ने इसी श्रेणी क्रम को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पांचवें, छठवें और सातवें चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 23 मार्च को जारी की। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 30 नेताओं के नाम हैं, जिनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम 14वें नंबर पर है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 24वें नंबर पर लिखा है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि महाराज की स्थिति बिन बुलाए मेहमान जैसी हो गई है। 

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने साधा था कमलनाथ पर निशाना

बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम शामिल किया था, जबकि दूसरी सूची में उनका नाम नहीं था। ऐसे में भाजपा ने चुटकी ली थी कि कांग्रेस में कमलनाथ का कद धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस ने सफाई दी थी। पार्टी का कहना था कि दमोह उपचुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। ऐसे में कमलनाथ ज्यादा समय दमोह में देना चाहते हैं। ऐसे में वह 17 अप्रैल के बाद बंगाल में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने ऐसे किया पलटवार

भाजपा के हमले से तिलमिलाई कांग्रेस को अब पलटवार करने का मौका मिल गया। दरअसल, भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया को करीब एक महीने बाद जगह मिली। इसके अलावा उन्हें 24वें नंबर पर भी रखा गया। ऐसे में कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अहम बैठकों से सिंधिया को दूर रखती है। उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करना महज औपचारिकता है, जबकि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य नेता भी बंगाल चुनाव में प्रचार करने जा रहे हैं।

सिंधिया ने मार्च 2020 में छोड़ी थी कांग्रेस, 18 साल पार्टी में रहे

गौरतलब है कि 18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद सिंधिया ने मार्च 2020 में पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी और भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार भी गिरा दी। उस वक्त कांग्रेस के करीब 22 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया फिलहाल भाजपा से राज्यसभा के सांसद हैं और उनके समर्थक विधायक मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री व विधायक हैं। इस बीच कांग्रेस नेता लगातार सिंधिया पर तंज कसते रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सिंधिया को आड़े हाथों ले चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सिंधिया अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते। वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा था कि सिंधिया वापसी के लिए तैयार हैं। अगर वह माफीनामा लिखकर देते हैं तो उनकी वापसी हो सकती है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सिंधिया कांग्रेस में महाराज थे और भाजपा में उन्हें भाईसाहब बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed