{"_id":"6a9697d0890c9fba2c0dbf2c","slug":"comment-on-colonel-qureshi-leader-of-the-opposition-meets-governor-with-congress-mlas-demands-action-against-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी: कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले नेता प्रतिपक्ष,मंत्री शाह पर कार्रवाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी: कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले नेता प्रतिपक्ष,मंत्री शाह पर कार्रवाई मांग
Tue, 01 Sep 2026 02:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:46 PM IST
सार
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को ज्ञापन सौंपा। सिंघार ने कहा कि टिप्पणी सेना, महिला और देश का अपमान है।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलने पहुंचे नेताप्रतिपक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राज्यपाल से विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति के मामले में पुनर्विचार करने और उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे भी शामिल रहे।
यह सिर्फ एक महिला का नहीं, सेना और देश का अपमान
राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का प्रमाण देने वाली भाजपा राष्ट्र का अपमान करने से पीछे नहीं हटी। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेना, महिला और देश का अपमान है। सिंघार ने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। अगर गलती सरकार की है तो राज्यपाल को बीच में क्यों लाया जा रहा है? उन्होंने सवाल उठाया कि जब विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार सरकार के पास है, तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने अब तक ऐसा क्यों नहीं किया।
यह भी पढ़ें-एमपी में 4 दिन झमाझम: आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सितंबर में 9.6 इंच की दरकार
विज्ञापन
देश की बेटी के अपमान पर चुप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन देश की बेटी के अपमान के मामले में सरकार और भाजपा नेता चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। सिंघार ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे मामले पर पुनर्विचार करेंगे और सरकार से चर्चा करेंगे। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्यपाल इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।