फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM's Japan visit: Chief Minister invites Sysmex to invest in medical device park in MP

सीएम का जापान दौरा: मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स को एमपी में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Thu, 30 Jan 2025 04:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के दौरान कोबे शहर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिस्मेक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा किया और मध्य प्रदेश के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
CM's Japan visit: Chief Minister invites Sysmex to invest in medical device park in MP
सीएम डॉ. यादव ने सिस्मैक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान दौरे पर है। दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री ने जापान के कोबे शहर में सिस्मेक्स कॉरपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा किया और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं परचर्चा की। इस दौरान, उन्होंने सिस्मेक्स की अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस निर्माण तकनीक का अवलोकन किया और मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र के विकास के लिए सिस्मेक्स को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और सिस्मेक्स जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उज्जैन में बन रहा मेडिकल डिवाइस पार्क
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उज्जैन में एक मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर रही है, जिसमें विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं और विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य पहले से ही फार्मास्युटिकल सेक्टर में मजबूत स्थिति में है और यहां 275 से अधिक फार्मा इकाइयां काम कर रही हैं, जो 160 से अधिक देशों को उत्पाद निर्यात करती हैं। मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उज्जैन में स्थापित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। जहां उन्नत चिकित्सा उपकरणों पर अनुसंधान किया जा सकता है और जापानी विशेषज्ञ भारतीय इंजीनियरों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


सिस्मैक्स कंपनी क्या है
सिस्मैक्स कॉर्पोरेशन, जापान के कोबे शहर में स्थित एक प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनी है, जो 1968 में स्थापित हुई थी। यह कंपनी हेमेटोलॉजी, यूरिनलिसिस और जीवन विज्ञान निदान के क्षेत्रों में अग्रणी है, जो उन्नत तकनीक के उपकरण के माध्यम से रोगों का सटीक पता लगाने और निगरानी करने में माहिर है। सिस्मैक्स व्यक्तिगत चिकित्सा और एआई-संचालित स्वास्थ्य समाधानों के क्षेत्र में सबसे आगे है। करीब 190 से अधिक देशों में इसकी उपस्थिति है, और इसके क्षेत्रीय मुख्यालय अमेरिका, यूरोप, और एशिया-प्रशांत में स्थित हैं, जो स्थानीय समर्थन प्रदान करते हैं। सिस्मैक्स स्थिरता और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपने संचालन और उत्पाद विकास में प्रमुखता से शामिल करता है। चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल नवाचार में इसके योगदान को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है, और यह कंपनी वैश्विक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी में पर्यटन क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं 
सीएम ने कोबे शहर के इंडिया क्लब में उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में हीरे और सोने की प्रचुरता के साथ ही समृद्ध वन्यजीव, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत मेल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रही क्षेत्रीय कॉन्क्लेव की सफलता के बाद ग्लोबल, इन्वेस्टर्स समिट ने दुनिया के शीर्ष निवेशकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापानी व्यवसायियों की मध्यप्रदेश में विशेष रूचि है, जो औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कोबे में उद्योगपति भवन झावेरी और सागर रोहेरा को चंदेरी पेंटिंग्स भेंट की।


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के अवसर पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स के अधिकारियों को आगामी 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस समिट में सिस्मेक्स को निवेश की विस्तृत जानकारी और संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सिस्मेक्स के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, जैसे सांची का दौरा करने का भी निमंत्रण दिया, ताकि वे राज्य की समृद्ध विरासत और संभावनाओं को करीब से समझ सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed