फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav expressed grief death four people lightning Gwalior instructions provide financial assistance

MP News: ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Tue, 18 Jun 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 09:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav expressed grief death four people lightning Gwalior instructions provide financial assistance
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मृतकों में पप्पू परमार उम्र 45 वर्ष, कूक्कू तिवारी उम्र 50 वर्ष, हरि सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और बल्लू कुशवाहा उम्र 24 वर्ष शामिल हैं। घायल उदयभान कुशवाहा उम्र 24 वर्ष का ग्वालियर में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed