फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav addressed public meetings in Betul, Dewas-Shajapur, Rajgarh

MP News: CM मोहन यादव ने बैतूल, देवास-शाजापुर, राजगढ़ में जनसभाओं को किया संबोधित, चुनाव को लेकर कही ये बात

Sun, 28 Apr 2024 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Apr 2024 09:51 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के समर्थन में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के मलाजपुर, देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में कालापीपल विधानसभा के पोलायकला एवं राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सुसनेर विधानसभा के सुसनेर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav addressed public meetings in Betul, Dewas-Shajapur, Rajgarh
CM मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव देश में सुशासन, उन्नति, प्रगति लाने के साथ ही देश से अत्याचार, आतंकवाद, नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का चुनाव है। यह चुनाव मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण को मुस्कान देने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने तो भगवान श्रीराम के आमंत्रण को भी ठुकरा दिया था और अब देश की जनता कांग्रेस को ही ठुकरा देगी। कांग्रेस के मिस्टर बंटाढार तो आतंकवादियों को भी जी कहकर संबोधित करते हैं। ये देशभक्त तो नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने किए कई पाप, अब अंत करने का समय है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से शिशुपाल की 100 गलतियों के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका अंत किया था। उसी प्रकार अब देश से कांग्रेस पार्टी के अंत करने का भी समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर अब तक कई महापाप किए हैं। सबसे पहले तो कांग्रेस ने देश का बंटवारा करने का कलंक अपने माथे पर लिया था। उसके बाद देश के आदिवासियों, दलितों, गरीबों के साथ कई अत्याचार करने का महापाप भी कांग्रेस ने किया था। आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने वर्षों देश की सत्ता पर राज किया, लेकिन वे भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान नहीं करवा पाए। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान श्रीराम को गर्भगृह में विराजमान करवाया तो कांग्रेस ने उनका यह आमंत्रण भी ठुकरा दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस श्रीराम का अस्तित्व पूछ रही है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम के अस्तित्व का पूछ रही है। देश के बच्चे-बच्चे को पता है कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह नहीं पता है कि भगवान श्रीराम का जन्म कहां हुआ था। वे उनका अस्तित्व पूछ रहे हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मामले में जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया तो देश के क्या हिन्दू, क्या मुसलमान सभी ने उसे स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा अड़ंगे लगाए। उनके मिस्टर बंटाढार ने तो कई उलटी-सीधी बयानबाजी की। वे तो आतंकवादियों को भी ’जी’ कहकर संबोधित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो प्रधानमंत्री कैबिनेट में फैसला कर दे और उनके सुपर सीएम की भी उस पर मोहर लग जाए, लेकिन उनके मिस्टर पप्पू उसके बाद भी उस फैसले को फाड़ दे। यह लोकतंत्र का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार का वोट श्रीकृष्ण के लिए पड़ना चाहिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार देशवासियों का वोट मोदी जी को मिला तो देश से आतंकवाद खत्म हो गया। इसके बाद वर्ष 2019 में दोबारा वोट दिया तो भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई और अब वे अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। इस बार का वोट मथुरा को जाना चाहिए। अब भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को 100 दिन का समय मिला और इन 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक तरफ जहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है तो वहीं अब आने वाले समय में मध्यप्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन प्रत्येक स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएंगे।

विकास के कार्यों में नहीं रखी कोई कमी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक बनो, श्रेष्ठ बनो, आगे बढ़ो, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास... ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मूल मंत्र हैं। इसी मूलमंत्र को लेकर वे देश की सेवा कर रहे हैं। ये बीजेपी के प्रति सबका अटूट प्रेम है, जो बार-बार यहां खिंचकर लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी। बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भी जमकर विकास हुआ है। अब बैतूल नगर में फोरलेन नागपुर से आ रहा है और भोपाल तक जा रहा है। किसानों के खेतों एवं पीने के लिए घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए 66 सिंचाई परियोजना 2,443 करोड़ की लागत से बैतूल लोकसभा क्षेत्र के अंदर बनेगी। बैतूल लोकसभा में 1 लाख 11 हजार पक्के मकान बनाए गए हैं। आदिवासी, गरीबों और किसानों की जिंदगी बदलने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। देवास लोकसभा क्षेत्र में भी विकास की गंगा बहाई गई। 450 करोड़ रूपए की लागत से उज्जैन झालावाड़ सड़क का चौड़ीकरण हुआ।

देवास लोकसभा में 68 हजार 614 करोड़ की लागत से 500 सड़कों का निर्माण हुआ। 5 हजार 353 करोड़ रुपए की लागत से 24 पुल बने। उज्जैन, देवास, भोपाल, इंदौर मार्ग पर 164 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास बनाया गया। 5 हजार करोड़ से दोबारा नए निर्माण के प्रस्ताव लिए गए। बिजली के लिए 365 पवन चक्की से 456 मेगावाट की बिजली उत्पन्न हो रही है। देवास में 6300 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई परियोजना के माध्यम से 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा के जमीन के सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। कुंडलिया परियोजना में 4600 करोड़ रुपए की लागत से किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी आएगा। 175 करोड़ की लागत से 10 सीएम राईज स्कूल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले 2003 से 2013 तक 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने अच्छे कामों में अड़ंगे लगाए। स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के समय में जो काम शुरू हुए थे, उन कामों को भी कांग्रेस ने वहीं रोक दिया था। प्रधानमंत्री सड़क योजना स्व. अटलजी की सरकार में शुरू हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने इस योजना को भी नहीं चलाया।


सनातन धर्म की पताका दुनिया में फहराना है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के सनातन धर्म और हमारी संस्कृति की पताका दुनिया में फहराना है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार जुटे हुए हैं। अब वह समय आ गया है, जबकि सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बजने वाला है। कोविड के कठिन काल में जिंदगी के लाले पड़े थे, दुनिया में हाहाकार मचा था। इसके बाद भी अगर आज हम बचे हैं, तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिन्होंने देश में ही कोविड के टीके बनवाकर देशवासियों की जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed