फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Dr. Mohan Yadav Criticizes Congress and Hemant Soren: Claims 'Ranchi Turned into Karachi,' Warns Against 'F

MP News:CM डॉ. यादव बोले-कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने रांची को करांची बनाया, जनता को बेवकूफ बना रहे नकली गांधी

Fri, 08 Nov 2024 06:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारंखड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने फिरोज गांधी को अपना सरनेम दिया था, लेकिन ये तो सब के सब उस सरनेम से ऐसे चिपके हैं कि छोड़ ही नहीं रहे हैं। वोट का लालच ही इन्हें गांधी सरनेम छोड़ने नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
CM Dr. Mohan Yadav Criticizes Congress and Hemant Soren: Claims 'Ranchi Turned into Karachi,' Warns Against 'F
झारखंड में सीएम डॉ. यादव ने जनसभा को संबोधि किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड में लातेहार विधानसभा के बालूमाथ और पांकी विधानसभा के तहरसी एवं चतरा विधानसभा के जनता हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है कि एक गरीब घर का बच्चा भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन जाए। लोकतांत्रिक पद्धति पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी केवल कहती नहीं, बल्कि करके दिखाती है। डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे सुंदर पहलू यह है कि जनता अपने वोट से अपनी पसंद की सरकार बनाती है, जो जनता की भलाई के लिए काम करती है। आपके वोट से ही सरकार बनती है और आपका वोट ही सरकार को अधिकार देता है। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी पद तक पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस के लोग जनता के इस लोकतांत्रिक अधिकार पर डाका डाल रहे हैं। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, उसके सहयोगी दल भी लोकतंत्र का गला घोंटने में पीछे नहीं हैं, वो भी इसी लाइन पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


जनता की आंखों में धूल झोंक रहे नकली गांधी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद एक ही परिवार ने पूरी कांग्रेस पार्टी पर कब्जा कर लिया। पहले जवाहरलाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी। ये सब एक ही परिवार के लोग हैं और असली गांधी नहीं हैं। ये सब नकली गांधी अपनी आंधी चला चलाकर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अभी तक यह देखा है कि बेटी जब ससुराल जाती है, तो उसका सरनेम बदल जाता है। लेकिन यह परिवार ऐसा है कि बेटी ससुराल चली जाए फिर भी सरनेम नहीं बदलता। इन्हें डर है कि अगर सरनेम बदला तो वोट कट जाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने फिरोज गांधी को अपना सरनेम दिया था, लेकिन ये तो सब के सब उस सरनेम से ऐसे चिपके हैं कि छोड़ ही नहीं रहे हैं। वोट का लालच ही इन्हें गांधी सरनेम छोड़ने नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गरीब से गरीब परिवार तक लोकतंत्र के लाभ पहुंचा रही है और हमारी पार्टी में कोई भी व्यक्ति किसी भी पद तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने रांची को ’करांची’ बना दिया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सरकार के लिए अपने देश और प्रदेश की सुरक्षा प्रथम होती है, कोई भी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण नहीं देती। लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने यहां जानबूझकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया। सत्ता के लालच में इन भूखे भेड़ियों ने घुसपैठियों को यहां बसाने के लिए सुविधाएं दीं, क्योंकि इन्हें उनके वोटों का लालच था। यही वजह है कि जो हिंदू कभी यहां 44 प्रतिशत थे, अब 28 प्रतिशत रह गए हैं। जबकि मुसलमानों की आबादी 4 प्रतिशत बढ़ गई है। कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने मिलकर झारखंड की राजधानी रांची को ’करांची’ बना दिया। डॉ. यादव ने कहा कि अगर झारखंड की जनता अभी भी सतर्क नहीं हुई, तो हमारे बच्चों को भविष्य खतरे में पड़ जाएगा और हमारी संस्कृति के प्रतीक होली-दीपावली जैसे त्योहार भी संकट में आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed