फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chief Minister reached AIIMS and enquired about the health of the Governor, talked to the patients in the hosp

Bhopal news: एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली, अस्पताल में मरीजों से की चर्चा

Wed, 28 Aug 2024 06:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 Aug 2024 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को भोपाल स्थित एम्स पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Chief Minister reached AIIMS and enquired about the health of the Governor, talked to the patients in the hosp
एम्स में मरीजों से बात करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को सुबह राजधानी भोपाल स्थित एम्स पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अंग्रेजी से पूछा कि स्वास्थ्य है कैसी है अच्छा इलाज मिल रहा है कि नहीं मरीजों में संतुष्टि जताई। दरअसल राज्यपाल पटेल वायरल फीवर के कारण दो दिन पहले एम्स भोपाल में भर्ती हुए थे। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है। जल्दी ही डिस्चार्ज किया जाएगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल की सेहत पहले से बेहतर है। उन्हें अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने एम्स में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतुष्टि जताई और कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन



निवेशकों ने प्रदेश सरकार पर भरोसा जताया
एम्स परिसर में ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से चर्चा  कहा कि उद्योग समूहों और निवेशकों ने प्रदेश सरकार पर भरोसा जताया है। राज्य सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। इन्वेस्टर समिट प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से वे कोलकाता में सितंबर में रोड शो करेंगे। सीएम ने कहा कि उद्योगपति गतिविधियों को विस्तार दें। प्रदेश के युवा बिजनेस शुरू करें। राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। समिट जीडीपी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। समिट में शिक्षा, एमएसएमई ,भारी उद्योग और कृषि अभियांत्रिकी सहित सभी सेक्टर को शामिल किया गया है।राज्य सरकार ने उद्योग और उद्यमशीलता में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है। इसके अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए लागू नीतियों और व्यवस्थाओं के प्रति उद्योगपति और निवेशक विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। इसके साथ ही, 27- 28 सितंबर को सागर में और अक्टूबर में रीवा में भी इन्वेस्टर समिट होगी। प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए नवंबर महीने में विदेश यात्रा भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed