फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chief Minister forgot his own recommendation, former Leader of Opposition Ajay Singh reminded the guest teache

Mp: अपनी ही सिफारिश भूले मुख्यमंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अतिथि शिक्षकों से किया वादा दिलाया याद

Fri, 30 Aug 2024 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 Aug 2024 09:35 PM IST
सार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  से उनके द्वारा पूर्व में की गई सिफारिशों के अनुरूप प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की मांगों को तत्काल पूरा करने अपील की है।

विज्ञापन
Chief Minister forgot his own recommendation, former Leader of Opposition Ajay Singh reminded the guest teache
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  से उनके द्वारा पूर्व में की गई सिफारिशों के अनुरूप प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की मांगों को तत्काल पूरा करने अपील की है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले चुनाव पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने भी पंचायत बुलाकर अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। वर्तमान मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन विधायक डॉ. मोहन यादव ने 15 मार्च, 2018 को शिवराज सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षक पूर्ण निष्ठा से अध्यापन एवं अन्य अनुषांगिक कार्य कर रहे हैं। इनकी लम्बी सेवा अवधि को देखते हुए इन्हें संविदा शिक्षक बनाये जाने की कार्यवाही अत्यंत अपेक्षित है। पत्र के साथ तत्संबंधी ज्ञापन प्रेषित करके अतिथि शिक्षकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये इनकी मांगो के निराकरण हेतु यथावश्यक निर्देश प्रसारित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


मांगों को पूरा करने का शिवराज ने किया था वादा 
अजय सिंह ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी संगठनों को अलग-अलग मुख्यमंत्री निवास भोपाल में बुलाकर उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था। इसी कड़ी में प्रदेश भर के स्कूलों में पढाने वाले अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाई गई थी और इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की थी। घोषणा को 2 सितंबर को एक साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अतिथि शिक्षकों के लिए की गई घोषणाएं अभी तक अधूरी हैं। अब जबकि डा. मोहन यादव स्वयं ही मुख्यमंत्री हैं तब उनसे अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री से अपील है कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए तत्काल निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed