फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Celebrating BJP's big win by eating Jhalmuri in Bhopal: CM Mohan Yadav said - Bengal is now on the path of dev

भाजपा की जीत पर भोपाल में जश्न: सीएम मोहन ने बांटी झालमुड़ी,बोले-अंग-बंग-कलिंग सब तरफ लहरा रहा भाजपा का झंडा

Mon, 04 May 2026 08:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 04 May 2026 08:48 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव नतीजों में भाजपा की बड़ी जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झालमुड़ी का डिब्बा लेकर खुद सभी को बांटकर खुशी साझा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है।

विज्ञापन
Celebrating BJP's big win by eating Jhalmuri in Bhopal: CM Mohan Yadav said - Bengal is now on the path of dev
सीएम मोहन यादव मंत्री और नेताओं को झालमुड़ी बांटते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ झालमुड़ी का आनंद उठाया। इस अवसर पर वे कांग्रेस सहित विपक्ष पर भी बरसे। उन्होंने विपक्ष की इस हालत के पीछे नारी शक्ति का अपमान, देश को बांटने की राजनीति जैसे कारण बताए। उन्होंने भाजपा की इस जीत को महाकाल का आशीर्वाद और देशभक्तों की विजय बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादियों-घुसपैठियों के खिलाफ है जनता- सीएम 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमने तीसरी बार असम में सरकार बनाई है। हमने पिछले पश्चिम बंगाल के चुनाव में आधा रास्ता तय किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां प्रचंड जीत प्राप्त की है। इस प्रचंड जीत के साथ जनता ने यह बता दिया कि वह अलगाववादियों-घुसपैठियों के खिलाफ है, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद कर रही है। टीएमसी के खिलाफ जनता का आक्रोश फूट पड़ा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि केरल सहित हर जगह एनडीए की ताकत का बढ़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।  

ये भी पढ़ें-  MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया

एनडीए अपना रिकॉर्ड तोड़ेगा
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज हमारे सारे नेतृत्व ने आपस में झालमुड़ी का आनंद बांटा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लोकसभा में देश की आधी आबादी नारी शक्ति को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडी गठबंधन ने जिस ढंग से मजाक उड़ाया था, डीएमके ने उत्तर-दक्षिण को बांटने का पाप किया था, सनातन संस्कृति को डेंगू-मच्छर और पता नहीं क्या-क्या बोला था, जनता ने आज हर उस चीज का प्रतिकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में बीजेपी का 17वां मुख्यमंत्री होगा। इस तरह भाजपा और एनडीए अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पहले एनडीए की 21 सरकारें थीं, अब बंगाल को मिलाकर इनकी संख्या 22 होगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मानसिकता बदले बिना नहीं होगा बदलाव”-रेखा यादव ने संभाली महिला आयोग की कमान, सशक्तिकरण पर दिया जोर


बंगाल में आएगी विकास की बयार
मुख्यमंत्री  यादव ने कहा कि बंगाल अच्छा प्रांत था। लेकिन, पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी, फिर तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल का नुकसान किया। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में बंगाल का पीछे रहना जनता को पसंद नहीं था। बंगाल में कमल खिला है तो अब विकास की बयार आएगी। मैं अपनी ओर से पूरी पार्टी को बधाई देता हूं। हम सब देश के साथ हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नई ऊंचाई की तरफ जा रहा है। इस जनादेश के लिए जनता का आभार। एनडीए की बढ़ती जीत, एनडीए की सफलता को हम भगवान महाकाल का आशीर्वाद मानते हैं। इसे हम घुसपैठियों के खिलाफ देशभक्तों की जीत भी मानते हैं। 

विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए- खंडेलवाल 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद विपक्ष को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को भी स्वीकार नहीं किया है और अब देशभर में भाजपा को समर्थन मिल रहा है। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकताओं में एसआईआर और महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं, जिन पर सरकार आगे भी काम करती रहेगी।

ये भी पढ़ें-  महिला आरक्षण पर सियासत: भोपाल से PM को भेजे पोस्टकार्ड, महिला कांग्रेस का भियान, कानून तुरंत लागू करने की मांग

श्यामाप प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार-शिवराज
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताते हुए इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने का साकार होना बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीi के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है और जनता ने वोट बैंक की राजनीति को नकार दिया है। असम और पुडुचेरी के नतीजों को भी उन्होंने असाधारण बताया। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। जीत के जश्न में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी बांटी, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उत्सव मनाया।

मोदी के प्रति जनता के भरोसे की जीत 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा  ने कहा कि चुनावी नतीजे साफ बताते हैं कि जनता का भरोसा भाजपा और उसके नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के भरोसे की जीत है। शर्मा ने कहा कि विपक्ष को जनादेश समझकर आत्ममंथन करना चाहिए और जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए।

ममता का डर खत्म, मोदी पर भरोसा कायम- सारंग
पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों पर मंत्री विश्वा सारंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नतीजों ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब “ममता दीदी का भय खत्म हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। सारंग ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है और कमल की लहर साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल और असम दोनों जगह डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है, जिससे विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के गौरवशाली इतिहास को जो नुकसान पहुंचा, अब उसे सुधारने का समय आ गया है। इन परिणामों को उन्होंने देश की राजनीति के लिए अहम बताते हुए कहा कि यह सिर्फ बंगाल ही नहीं, पूरे देश के लिए बड़ा संदेश है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed