फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Case registered in Bhopal for objectionable remarks against religion

MP News: धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, वायरल वीडियो को लेकर भोपाल पुलिस ने केस किया दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
सार

Bhopal: कला मनोरंजन का साधन है, यह स्वच्छ संदेश का माध्यम भी है और समाज सुधार का एक रास्ता भी, लेकिन कुछ लोगों ने इसको कमाई का जरिया बना लिया है। अपने इस स्वार्थ पूर्ति के लिए समाज में वैमनस्यता फैलाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में ऐसे ही कुछ कलाकारों को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case registered in Bhopal for objectionable remarks against religion
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें जीतू उर्फ प्रयाग साहू निवासी बरखेड़ी द्वारा इस्लाम धर्म और जिहाद के बारे में भ्रामक जानकारी देता दिखाई दे रहा था। इस भ्रामक वीडियो से शहर का माहौल खराब हो रहा था। मुस्लिम समाज में इसको लेकर नाराजगी भी पनप रही थी।

विज्ञापन


हुई शिकायत
इस मामले को लेकर सामाजिक संस्था एपीसीआर एवं आशिकान-ए-हुसैन द्वारा पुलिस आयुक्त एवं जहांगीराबाद थाना में आवेदन किया गया। जिस पर पुलिस ने तत्परता से मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रयाग साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


किसी भी धर्म का न हो अपमान
पुलिस को शिकायत करने पहुंचे सामाजिक संगठनों ने कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में इस तरह के ऑडिशन, फिल्म या यूट्यूब चैनल में किसी भी धर्म के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाई गई तो प्रोडक्शन हॉउस और जो भी उसमें सम्मिलित रहेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। शिकायत करने पहुंचे लोगों में एपीसीआर जिला अध्यक्ष अनवर पठान, ज़ुबैर इलाही, आशिकान-ए-हुसैन के अध्यक्ष दानिश आजाद, समाजसेवी राजा जिंसी, सैफ खान, इमरान एहमद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed