फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cartridge Found in Bag at Bhopal Airport Sparks Panic Foreign Passenger Released After Questioning

MP News: भोपाल एयरपोर्ट पर बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप; पूछताछ के बाद विदेशी यात्री को छोड़ा

Tue, 14 Apr 2026 08:18 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 08:18 PM IST
सार

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एक विदेशी यात्री के बैग से खाली कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के बाद यात्री को पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले किया गया। आवश्यक जांच पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Cartridge Found in Bag at Bhopal Airport Sparks Panic Foreign Passenger Released After Questioning
राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विदेशी यात्री के बैग की जांच के दौरान खाली कारतूस मिलने की सूचना सामने आई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के लिए चेक-इन किए गए एक ट्रॉली बैग की नियमित स्क्रीनिंग के दौरान 7.62×39 मिमी का इस्तेमाल किया हुआ खाली कारतूस बरामद हुआ। यह बैग एक विदेशी नागरिक का बताया जा रहा है, जो सतपुड़ा क्षेत्र की यात्रा कर भोपाल से मुंबई लौट रहा था।
विज्ञापन


खुद को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बताया
प्रारंभिक पूछताछ में यात्री ने खुद को वन्यजीव फोटोग्राफर बताया और कारतूस के बारे में अनभिज्ञता जताई। वह इस संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सुरक्षा नियमों के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री और बरामद कारतूस को आगे की जांच के लिए गांधीनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खेत में फसल नहीं, तैयार हो रहा था गांजा; पुलिस ने 31 पौधे किए जब्त

पूछताछ के बाद छोड़ा
पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्री को फिलहाल छोड़ दिया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां मामले को लेकर सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा चूक से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed