फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur MP News: bride took procession on horse dulhan baraat dance in satna family says want to give message to society equality

Jabalpur MP: मध्यप्रदेश: घोड़ी पर सवार होकर निकली दुल्हन, परिवार ने कहा- बेटियां किसी पर नहीं होती बोझ 

Sat, 06 Feb 2021 03:43 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur MP News: bride took procession on horse dulhan baraat dance in satna family says want to give message to society equality
जबलपुर: घोड़े पर बारात लेकर निकलीं दीपा वलेचा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

आपने अबतक दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन के घर बारात लाते तो जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी दुल्हन को घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर बारात ले जाते हुए देखा है। आपका जवाब होगा नहीं। तो हम आपको बताते हैं ऐसे वाकये के बारे में जो मध्यप्रदेश के सतना में देखने को मिली है। यह घटना अब सुर्खियों में छाई हुई है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सतना जिले के वलेचा परिवार की इकलौती बेटी घोड़ी पर चढ़कर रवाना हुई। बड़ी धूमधाम से बारात सतना से कोटा के लिए दूल्हे के घर के लिए रवाना हुई। परिवार ने बेटी की घोड़ी पर चढ़ने की ख्वाहिश न केवल पूरी की बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं है। 
विज्ञापन


परिवार ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर भी नहीं है। समाज में जितना अधिकार बेटों को है उतना ही अधिकार बेटियों को भी दिया जाए। वहीं दुल्हन वलेचा ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी घोड़ी पर बैठूंगी। जब मैंने देखा कि इन लोगों ने इतना कुछ प्लान किया है तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि मेरा परिवार मेरे बारे में इतना सोचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा ने कहा कि मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां अपने परिवार के लिए कभी बोझ नहीं होती हैं। सभी को सोचना चाहिए कि लड़कियां भी लड़कों के बराबर होती हैं। इसलिए उन्हें उतना ही प्यार मिलना चाहिए जितना लड़कों को दिया जाता है। परिवार की मानें तो उनके यहां सालों बाद एक बेटी हुई है। वे अपनी बेटी को बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं। 


दीपा के परिवार ने कहा कि समाज में अक्सर बेटों को प्राथमिकता दी जाती है। इसी कारण हम अपनी बेटी की बारात निकालकर समाज को यह संदेश देना चाहते हैं की बेटियों का सम्मान करें क्योंकि बेटी है तो कल है। दुल्हन की मां नेहा वलेचा ने कहा कि जैसे हम बेटों की बारात निकालते हैं वैसे ही हमारा सपना था कि बेटी की बारात निकालें। 25 साल बाद हमारे परिवार में किसी बेटी की शादी हो रही है तो सभी काफी खुश थे। आज भी हमारे समाज में कुछ कुरीतियां मौजूद हैं, जो बेटियों को बोझ समझती हैं। दीपा की शादी उनके लिए संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed