फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Yuva Morcha leader who came into the news in pornographic video case attempted suicide

Bhopal News: अश्लील वीडियो मामले में चर्चा में आए नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Thu, 11 Sep 2025 09:39 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 09:39 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री जीतू निशोदे ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक बदनामी से आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि हालत खतरे से बाहर है। पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया। वीडियो में दिखी युवती ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समर्थकों पर साजिश और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha leader who came into the news in pornographic video case attempted suicide
युवा नेता जीत निशोदे

विस्तार

राजधानी भोपाल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। युवा नेता का भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के इस नेता का कुछ दिन पहले ही एक युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो चुका है।

विज्ञापन


उक्त वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा के चाल, चरित्र को लेकर सवाल उठाए तो भाजपा ने युवा मोर्चा के इस पदाधिकारी को दायित्व से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नेता ने सामाजिक बदनामी के कारण खुद को अपमानित महसूस किया और आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं भाजपा के युवा नेता के साथ वीडियो में दिख रही युवती भी मीडिया के सामने आई और शाहपुरा थाने में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग का 'तांडव': चेकिंग के लिए रोका तो पुलिसवाले को बोनट पर लटकाकर भगाई कार, जो सामने आया रौंदता गया, VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती का कहना है कि युवा नेता जीतू निशोदे मेरे होने वाले पति हैं। उक्त वीडियो मेरे घर में मेरी सहमति से हम दोनों के बीच का है। युवती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक आरिफ मसूद ने अपने खास समर्थक के जरिए मेरे घर के अंदर के निजी पलों के वीडियो बनाकर मुझे और मेरे होने वाले पति जीतू निशोदे को बदनाम किया है।


जानकारी के अनुसार जीत निशोदे भारतीय जनता युवा मोर्चे के शाहपुरा मंडल के महामंत्री पद पर थे। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है। घटना मंगलवार की है। मंगलवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसके बाद बुधवार को पार्टी ने उन्हें पद से हटाया। गुरुवार को जीत निशोदे ने आत्महत्या का प्रयास किया है। निशोदे को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- राजगढ़ से आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, रातों रात गिरफ्तार करके ले गई दिल्ली पुलिस

अंकित दुबे के खिलाफ शिकायत
वीडियो में दिख रही युवती ने कहा कि कांग्रेस विधायक के समर्थक अंकित दुबे ने ही मेरी वीडियो वायरल कराई है। अंकित के साथ अज्जू, विशाल राव और दीपू इस पूरी घटना में शामिल हैं। इन्हीं लोगों ने मेरे होने वाले पति के साथ मेरे निजी पलों के वीडियो को वायरल कर मुझे बदनाम किया है। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्रीय विधायक मसूद के दबाव में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed