फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lok Sabha Election BJP Released Candidates List for MP Lok Sabha Seats Know Key Contesting Names Details

Loksabha Election 2024: MP के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, शिवराज विदिशा से, सिंधिया गुना से लड़ेंगे

Sat, 02 Mar 2024 07:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

MP News: भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP Released Candidates List for MP Lok Sabha Seats Know Key Contesting Names Details
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है। 13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं। 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


2019 में सिंधिया को हराने वाले यादव का टिकट कटा
2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर हारे थे। उन्हें हराने वाले केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया पर भरोसा जताया गया है। गुना संसदीय सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी इस सीट पर तीन बार सांसद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सीटों पर नाम होल्ड
मध्य प्रदेश में भाजपा ने इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार और उज्जैन सीटों पर उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।  

संसदीय सीट मौजूदा सांसद 2024 के भाजपा प्रत्याशी
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड (अजा) संध्या राय  संध्या राय
ग्वालियर विवेक नारायण शेजवल्कर भारतसिंह कुशवाह
गुना कृष्णपाल सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह  लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अजा) वीरेन्द्र कुमार खटीक वीरेंद्र कुमार खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा विष्णुदत्त शर्मा
सतना गणेश सिंह गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा जनार्दन मिश्रा
सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अजजा) हिमाद्री सिंह हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मण्डला (अ.ज.जा.) फग्गन सिंह कुलस्ते फग्गन सिंह कुलस्ते
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन  
छिन्दवाड़ा नकुल नाथ (कांग्रेस)  
होशंगाबाद - दर्शनसिंह चौधरी
विदिशा रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान
भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर रोडमल नागर
देवास (अजा) महेन्द्र सिंह सोलंकी महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन (अजा) अनिल फिरोजिया  
मंदसौर सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता
रतलाम (अजजा) गुमान सिंह डामोर अनिता नागर सिंह चौहान
धार (अजजा) छतरसिंह दरबार  
इन्दौर शंकर लालवानी  
खरगौन (अजजा)  गजेन्द्र उमराव सिंह पटेल गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
खण्डवा ज्ञानेश्वर पाटिल ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अजजा) दुर्गा दास उइके दुर्गादास उइके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed