{"_id":"6168558938f25c2f0673b54b","slug":"bjp-mp-sadhvi-pragya-thakur-seen-playing-kabaddi-while-she-got-bail-on-medical-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा ठाकुर: स्वास्थ्य कारणों से मिली थी जमानत, वायरल वीडियो में कबड्डी खेलती नजर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर: स्वास्थ्य कारणों से मिली थी जमानत, वायरल वीडियो में कबड्डी खेलती नजर आईं
Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
सार
स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालेगांव मामले में स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एक वीडियो में कबड्डी खेलते हुए देखा गया है। यह वीडियो मध्यप्रदेश के भोपाल का है, जिसमें उन्हें एक मैदान में महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलते देखा जा सकता है। भोपाल से ही सांसद साध्वी प्रज्ञा बुधवार को एक काली मंदिर गई थीं, जहां खिलाड़ियों ने उनसे साथ में खेलने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
बीते दिनों में अक्सर व्हीलचेयर पर देखी गईं साध्वी प्रज्ञा के ऐसे वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले एक वीडियो में वह गरबा करती नजर आई थीं तो उससे पहले एक वीडियो में उन्हें बास्केटबॉल खेलते हुए देखा गया था। 51 वर्षीय प्रज्ञा मालेगांव धमाका मामले में स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर बाहर हैं। वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कई बार सुनवाई से भी गैरहाजिर रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस इसे लेकर भाजपा सांसद पर अक्सर हमला बोलती रही है। वहीं, आलोचकों का कहना है कि ही में भाजपा सांसद के जो वीडियो वायरल हुए हैं उनमें वह कहीं से भी कमजोर नहीं लग रही हैं। उन्हें नवरात्र उत्सव में गरबा करते हुए देखा गया। इस साल की शुरुआत में उन्हें भोपाल स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलते हुए देखा गया था। उन्होंने एक विवाह कार्यक्रम में जमकर नृत्य भी किया था।
विज्ञापन
साल 2008 के मालेगांव धमाका मामले में प्रज्ञा ठाकुर नौ साल जेल में रही थीं। 2017 में उन्हें जमानत मिली थी। मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिस में लगे बम से हुए इस धमाके में छह लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे। जनवरी में, मुंबई की एक अदालत ने चिकित्सकीय आधार पर अनुरोध करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सुनवाई में शारीरिक मौजूदगी से छूट दी थी।
