फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP MP Pragya Thakur says I am safe from corona because I drink Cow urine daily

प्रज्ञा ठाकुर के बोल: रोज करती हूं गोमूत्र का सेवन, इसलिए नहीं हुआ कोरोना

Mon, 17 May 2021 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 May 2021 08:43 PM IST
सार

ऐसे समय में जब देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, डॉक्टर और विशेषज्ञ किसी भी तरह के ऊलजलूल इलाज पद्धति से बचने की अपील कर रहे हैं, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि वह कोरोना से इसलिए बची हुई हैं क्योंकि वह रोज गोमूत्र का सेवन करती हैं। ठाकुर ने कहा, 'न ही मैं कोरोनाग्रस्त हूं, ना ही ईश्वर मुझे (संक्रमित) करेगा क्योंकि मैं उस औषधि (गोमूत्र अर्क) का उपयोग कर रही हूं।’ वहीं, कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे गंभीरता से लें और मेडिकल कॉलेज में 'गोमूत्र पीठ' स्थापित करें।
'

विज्ञापन
BJP MP Pragya Thakur says I am safe from corona because I drink Cow urine daily
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी ही बात कही है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं रोज गोमूत्र का सेवन करती हूं जिसके चलते मुझे कोरोना नहीं हुआ है और मैं अब तक इस बीमारी से बची हुई हूं। बता दें कि डॉक्टर सलाह देते रहे हैं कि कोरोना होने पर गोमूत्र आदि का सेवन न करें। 

विज्ञापन


भोपाल में रविवार की शाम को एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि देशी गाय के मूत्र के सेवन से फेफड़ों की बीमारी ठीक होती है। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा ठाकुर पहले भी दावा कर चुकी हैं कि गोमूत्र के इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारी भी ठीक हो सकती है। वहीं, इसी साल फरवरी में सीने में जकड़न और सांस लेने में समस्या आने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शहर के बैरागढ़ इलाके में रविवार शाम ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जनता को समर्पित करने के बाद एक कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा, ‘देसी गाय के गोमूत्र का अर्क हम अगर लेते हैं तो उससे हमारे फेफड़ों का संक्रमण दूर होता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गोमूत्र अर्क लेती हूं और इस कारण मुझे कोरोना के लिए कोई और औषधि नहीं लेनी पड़ रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का तंज: मेडिकल कॉलेज में बने 'गोमूत्र पीठ'

प्रज्ञा के इस बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने तंज कसा, ‘समय-समय पर भाजपा की वैज्ञानिक बुद्धि संपन्न नेत्रियां देश को वैकल्पिक तरीकों से कोरोना का इलाज सुझाती रहती हैं। इस संदर्भ में भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का सुझाव सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज में ‘गोमूत्र पीठ’ की स्थापना करनr चाहिए।’

उन्होंने कहा कि चूंकि प्रज्ञा भोपाल की सांसद हैं इसलिए भोपाल मेडिकल कॉलेज को यह दायित्व वहन करते हुए एक गोमूत्र वार्ड भी बनाना चाहिए जिसमें संघ और भाजपा के कोरोना वायरस संक्रमित कार्यकर्ता आगे बढ़कर इस चिकित्सा पद्धति से उपचार करवाने आ सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया, ‘वैज्ञानिक तरीके से इसके आंकड़े एकत्र कर उसे दुनिया की प्रतिष्ठित मेडिकल पत्रिकाओं में छपवाया जाए, ताकि दुनिया की चिकित्सा पद्धतियों को भी हमारे सांसदों का मार्गदर्शन प्राप्त हो।’

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया, ‘देश-प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिS भाजपा को मध्यप्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महती जवाबदारी देकर कोरोना पर नियंत्रण का काम तत्काल सौंप देना चाहिS। इनके तरीके, तर्क और सलाह शायद इस देश-प्रदेश से कोरोना संक्रमण को श्राप की तरह एक झटके में समाप्त कर देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed