फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP, Hemant Khandelwal, Mohan Yadav, vehicle rally, fuel saving, BJP discipline, Kisan Morcha, Madhya Pradesh

भिंड में वाहन रैली: BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जनसिंह यादव को पद से हटाया, सौभाग्य सिंह को नोटिस

Thu, 14 May 2026 01:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 14 May 2026 01:53 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा किसान मोर्चा भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली निकालने के मामले को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।
 

विज्ञापन
BJP, Hemant Khandelwal, Mohan Yadav, vehicle rally, fuel saving, BJP discipline, Kisan Morcha, Madhya Pradesh
भाजपा किसान मोर्चा भिंड के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव नियुक्ति निरस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बावजूद निकाली गई वाहन रैली को संगठन ने अनुशासनहीनता माना। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिलाध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी की कार्यशैली और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत इस तरह की वाहन रैलियां गलत संदेश देती हैं और यह प्रधानमंत्री की अपील की अवहेलना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बरगी क्रूज हादसा: हादसे से दो महीने पहले ही इंजन खराब होने की दी गई थी चेतावनी, फिर भी चलाते रहे
विज्ञापन


बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए अपने कारकेड में 13 वाहनों को घटकार 8 कर दिया है। बुधवार को सीएम के कारकेट में सिर्फ 6 वाहन थे। उन्होंने मंत्रियों और निगम मंडलों में हो रही नियुक्तियों के पदाधिकारियों को सालीन तरीके से पदभार ग्रहण करने और मंत्रियों को भी अपने काफिले में गाड़ियां कम करने की अपील की थी। इसके बाद पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर सादगी और ईंधन बचत को लेकर संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई बड़ी वाहन रैली संगठन के निशाने पर आ गई। राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को बीजेपी संगठन की सख्त अनुशासनात्मक नीति के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पेयजल योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तीन सीएमओ निलंबित


सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी, वित्तीय अधिकार निरस्त
सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालकर वायरल होने वाले मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वाहन रैली आयोजित करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और डिजिटल सोशल मीडिया माध्यमों से यह जानकारी संज्ञान में आई कि अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते समय 200 वाहनों की विशाल रैली निकाली गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शासन के दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल बताते हुए गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की वाहन रैली न केवल राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय को दर्शाती है, बल्कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए अपेक्षित सादगी, जवाबदेही और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के विपरीत भी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले के अंतिम निराकरण तक सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता
जारी आदेश के अनुसार सिंह अब मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के कार्यालय एवं परिसर में प्रवेश, निगम के वाहन, संसाधन एवं कर्मचारियों का उपयोग, निगम की बैठकों में भागीदारी अथवा अध्यक्षता, किसी भी प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय में सहभागिता तथा कर्मचारियों को निर्देश जारी करने जैसे अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक जीवन में सादगी, जवाबदेही और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा शासन की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed