फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bihar Election News: CM Yadav taunts Rahul Gandhi, says he is roaming around Pachmarhi instead of the election

Bihar Election News: राहुल गांधी पर सीएम यादव का तंज, बोले- बिहार चुनाव छोड़ पचमढ़ी में छुट्टी मनाने गए

Sat, 08 Nov 2025 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Nov 2025 05:45 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बी मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव के वक्त पचमढ़ी में छुट्टी मनाने गए हैं। कांग्रेस नेता चुनाव का मैदान छोड़ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar Election News: CM Yadav taunts Rahul Gandhi, says he is roaming around Pachmarhi instead of the election
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जबरदस्त जनसभाएं कीं। उन्होंने कई विधानसभाओं में जनता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance-NDA) के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सीएम डॉ. यादव ने बांका जिले की बेलहर विधानसभा में मनोज यादव, मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में श्यामबाबू यादव और गया जिले की बोधगया विधानसभा में श्यामदेव पासवान के लिए जनता से समर्थन मांगा। इन सभाओं में वे जनता को यह बात मनाने में सफल रहे कि केवल एनडीए ही उनके सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह धर्म-अधर्म के बीच की लड़ाई है। कांग्रेस के पप्पू को बिल्कुल समझ नहीं है। राहुल गांधी को पता है कि चुनाव बिहार में है, लेकिन वो मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे के बारात की है। कांग्रेस मानसिक रूप से बिहार का चुनाव हार चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विश्व बाजार में भारत ने फूंका स्वदेशी का बिगुल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प
विज्ञापन


बता दें  कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसभाओं में भीड़ उमड़ पड़ी। जहां तक नजर जाती थी, वहां तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इस दौरान कई लोग हाथों में पोस्टर लिए एनडीए की जीत का दावा भी कर रहे थे। बेलहर विधानसभा में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि चुनाव के बीच यहां आकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर आ गया। आपके प्रेम ने आनंदित कर दिया। आपका उत्साह चरम छू रहा है। हमारे प्रत्याशियों ने यहां जबरदस्त काम किया है। ये एक बार फिर आपके आशीर्वाद से जीतने जा रहे हैं। एनडीए में दो भाइयों की जोड़ी है। डबल इंजन की सरकार है। ये जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जहां होते हैं वहां कौरवों की विशाल सेना के बीच भी जीत पांच पांडवों की होती है। हमारे भी नेता नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जीत की ओर अग्रसर हैं। जनता का चुनावी तीर निशाने पर ही लगने वाला है। इस तीर को कोई नहीं रोक सकता। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से कर्मवाद की शिक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पेंशनरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सरकार को छह माह में एरियर भुगतान करने का आदेश

कांग्रेस ने पाप किया
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन कल्याण के लिए-किसान कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों की भूमिका बराबर है। सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। वहीं, किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उगाते हैं। जब किसानों के सम्मान की बात होती है तो मैं कांग्रेस और उनके साथियों से पूछना चाहता हूं कि आप लंबे समय तक सरकार में रहे, लेकिन आपने कभी किसी किसानों का सम्मान नहीं किया, उनका भला नहीं किया। उन्हें कभी सम्मान निधि नहीं दी। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के पाप हैं जो उनके सिर चढ़कर बोल रहे हैं। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने घर बैठे किसानों को सम्मान निधि दी। एनडीए ने किसानों का किया। हमारी सरकार सीमा पर तैनात जवान के साथ भी बराबरी से काम करती है। 

ये भी पढ़ें-   MP News: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिन पर 24 जिलों से निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा

आज भारत बदल चुका है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में लाल सलाम को आखिरी सलाम करने का समय आ गया है। अब नक्सलवाद के खात्मे का समय आ गया है। इसी तरह अगर देश में कोई आतंकवाद की घटना घट जाए, तो हमारी सेना दुश्मन को घर में घुसकर मारती है। आज हिंदुस्तान पूरी तरह बदल चुका है। अब अगर पाकिस्तान गोली चलाता है, तो हमारा देश उसी भाषा में जवाब देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय सैनिकों के सिर काटकर पाकिस्तान के लोग अपने साथ ले जाते थे, तब उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन ही रहते थे। जब उनसे कोई पूछता था कि तो वो कहते थे कि हम क्या करें।  हम कुछ नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बात पर कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, उन्हें डूब मरना चाहिए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने तीन-तीन बार दुश्मन(पाकिस्तान) को घर में घुसकर मारा है। 


कांग्रेस पर बोला हमला
मध्यप्रदेश के मुखिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी धर्म-अर्धम के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि कोई अन्याय करे तो उसे उसकी जबान में ही जवाब दें, उसे बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। देश तब मजबूत होता है जब उसके नागरिकों की  के नागरिकों की सुरक्षा की जाए और हर वर्ग पर ध्यान दिया जाए। केंद्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के साथ कार्य करते हुए भारत को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश का प्रत्येक गरीब, किसान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पप्पू को समझ नहीं आया कि चुनाव कैसे होता है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता हैं राहुल गांधी। उन्हें जरा भी समझ नहीं है। चुनाव बिहार में है और वो मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात की तरह है। उनका दूल्हा तो भागकर छुट्टियां मना रहा है। कांग्रेसियों ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया और बिहार के लोगों का अपमान किया। आप सभी याद रखें 11 नवंबर को इनके एक-एक अपमान का हिसाब चुकता करना है।

चुनावी मैदान से भाग रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में कहा कि बिहार जो करता है वो सबसे अच्छा ही करता है। बिहार के लोगों की जीवटता, उनके काम करने का तरीका कुछ अलग ही है। यहां की माताओं-बहनों की साधना से पूरा माहौल आनंद में डूबा हुआ है। कांग्रेस के नेताओं को हमारे त्योहारों-देवी-देवताओं-सनातन संस्कृति से पता नहीं क्या दुश्मनी है। जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस ने हमेशा बिहार का अपमान किया है। बिहार के लोगों ने पूरी दुनिया में अपनी धाक और साख बनाई। हमें इस बात पर गर्व है। कांग्रेस में मैदान में आने का दम ही नहीं। उनके नेता चुनाव वाले राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में हैं। जब चुनाव हार जाएंगे, तो कहेंगे की वोट चोरी हो गया।

सभी वर्गों का कल्याण करने वाली है एनडीए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया जिले की बोधगया विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। हर वर्ग का बच्चा आगे बढ़ना चाहिए। हमारी सरकार सभी वर्गों का कल्याण करने वाली सरकार है। जो नेता चुनाव के पहले मैदान छोड़ दे, वह क्या जीतेगा। कांग्रेस के नेता मानसिक रूप से पहले ही बिहार का चुनाव हार चुके हैं। एनडीए के सभी नेता चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हारने के बाद कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ देगी। खैर, विपक्ष को जो कहना है कहे, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार सुशासन का उदाहरण बना हुआ है। यहां समय के साथ-साथ बदलाव हुआ है। डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास भी वैसे ही होगा।

ये भी पढ़ें-  निर्मला सप्रे पर सस्पेंस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंलेडवाल बोले–उनसे ही पूछा जाए वे किस दल में हैं

बता दें कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी शनिवार से दो दिन के मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे पचमढ़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और आर्थिक नीतियों पर चर्चा करेंगे। बैठक में राहुल गांधी कुछ चुनिंदा नेताओं से अलग-अलग भी बातचीत कर सकते हैं। यह बैठक 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है। 

ये भी पढ़ें- विश्व बाजार में भारत ने फूंका स्वदेशी का बिगुल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed