{"_id":"676429e38a3d733eb308b2ea","slug":"big-action-by-lokayukta-raid-in-the-house-of-former-constable-of-transport-department-rs-2-5-crore-cash-and-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर मारी रेड, 2.5 करोड़ कैश और 40 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर मारी रेड, 2.5 करोड़ कैश और 40 किलो चांदी बरामद
Thu, 19 Dec 2024 07:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Dec 2024 07:43 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के पूर्व प्रधान आरक्षक सौरभ शर्मा के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में टीम को करीब ढाई करोड़ रुपये नकद और 40 किलो चांदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
लोकायुक्त कार्यालय भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित परिवहन विभाग के पूर्व प्रधान आरक्षक सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त ने गुरुवार को छापा मारा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त की टीम को पूव सौरभ शर्मा के पास से लगभग 2.5 करोड़ रुपये कैश और 40 किलो चांदी भी मिली है। टीम को नोट गिनने के लिए मशीन बुलाना पड़ी। सौरभ शर्मा ने अब नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू किया है। शर्मा एक पूर्व मंत्री का भी करीबी रहा है।
बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा ने अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति के तहत परिवहन विभाग में नौकरी शुरू की थी। 10-12 साल की सेवा की और बाद में विभाग से वीआरएस ले लिया। जांच के दौरान, लोकायुक्त को सौरभ के विभिन्न स्थानों पर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं, जो उनकी संपत्ति के स्रोत पर संदेह पैदा करते हैं। सौरभ शर्मा के पास उसकी मां और कई दूसरे लोगों के नाम पर भी संपत्ति के दस्तावेज मिले है। जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा के घर पर परिवहन के अधिकारियों के नाम से ही संपत्ति के दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान लोकायुक्त की तरफ से नहीं आया है।