फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Youth Udit dies after being beaten by police, Chief Minister expresses strong reaction, two constables

MP: 'कानून सबके लिए बराबर', DSP के साले की मौत के मामले पर बोले CM मोहन यादव- अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

Sat, 11 Oct 2025 08:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 08:50 PM IST
सार

भोपाल में एक युवक उदित की पुलिस पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक डीएसपी का साला था। परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो पुलिस कांस्टेबलों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन
Bhopal: Youth Udit dies after being beaten by police, Chief Minister expresses strong reaction, two constables
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। मृतक युवक डीएसपी का साला था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भोपाल में मारपीट से हुई मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो कांस्टेबलों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबलों द्वारा युवक की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला शुक्रवार रात पिपलानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मामले में दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान उदित के रूप में हुई है। आरोप है कि देर रात पार्टी के दौरान पुलिस के दो कांस्टेबलों ने उदित की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबलों द्वारा उदित की पिटाई का वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी उदित को पीटते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

फिलहाल दोनों कांस्टेबल, संतोष बामनिया और सौरभ आर्य, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 25 साल का उदित तीन दिन पहले ही बेंगलुरु से भोपाल आया था और उसे कॉलेज से कुछ डॉक्यूमेंट्स लेने थे। पिटाई के बाद उदित बेहोश हो गया था। उसके दोस्तों ने उसे भोपाल एम्स अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को एम्स में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उदित की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed