फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Youth Congress did not find a transgender candidate, voting for the elections will start from June 20,

Bhopal: यूथ कांग्रेस को नहीं मिला ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, चुनाव के लिए 20 जून से शुरू होगी वोटिंग, तैयारी तेज

Sun, 15 Jun 2025 06:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। वोटिंग को लेकर तारीख जारी कर दी गई है। जानकारी के लिए बतादें कि यूथ कांग्रेस के महासचिव के लिए आरक्षित ट्रांसजेंडर सीट पर उम्मीदवार नहीं मिल पाया है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Youth Congress did not find a transgender candidate, voting for the elections will start from June 20,
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जहां फाइनल उम्मीदवार के लिए एक महीने की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी वहीं, अब वोटिंग को लेकर तारीख जारी हो गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार  प्रदेश में 20 जून की सुबह 9 बजे से मतदान और सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी जो 19 जुलाई की शाम तक चलेगी। इसमें वोटिंग के लिए जो फॉर्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक 50 रुपए की सदस्यता फीस जमा कर सदस्य बनने के बाद यूथ कांग्रेस के छह पदों के लिए वोटिंग की जा सकती है। इधर यूथ कांग्रेस के महासचिव के लिए आरक्षित ट्रांसजेंडर सीट पर उम्मीदवार नहीं मिल पाया है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए सीट अरक्षित की थी। 
विज्ञापन



 
इन पदों के लिए की जाएगी वोटिंग 

युवा कांग्रेस के जिन पदों के लिए वोटिंग की जाएगी उसमें ब्लाक अध्यक्ष, एसेंबली प्रेसिडेंट, जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के पद शामिल हैं। एक सदस्य छह वोट डालेगा और इसके बाद होने वाली मतगणना के आधार पर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जालसाज ने व्यवसायी को लगाई 3.81 लाख की चपत, RTGS से भुगतान कर खरीद लिया सोना
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में
युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वहीं प्रदेश महासचिव पद के लिए 178 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। चुनाव कार्य से संबद्ध पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता फीस 20 जून से 21 जुलाई को शाम पांच बजे तक स्वीकार की जाएगी। जबकि चुनाव के लिए मतदान 20 जून की सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा तो 19 जुलाई को शाम पांच बजे तक रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed