फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime News: Woman Raped For Four Years On The Pretext Of Marriage, Turned Pregnant

Bhopal Crime: शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 08:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 08:10 AM IST
सार

Bhopal Crime News Today :  युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दूध डेयरी संचालक है।

विज्ञापन
Bhopal Crime News: Woman Raped For Four Years On The Pretext Of Marriage, Turned Pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में प्राइवेट नौकरी करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दूध डेयरी संचालित करता है। आरोपी के दुष्कर्म से जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसने शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार युवती शाहजहांनाबाद में रहती है तथा वर्तमान में प्राइवेट नौकरी करती है। 2019 में नवरात्रि के दौरान गरबा में युवती की मुलाकात गौरव यादव नाम के युवक से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और दोस्त बन गए। जल्द ही दोनों के बीच की दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। प्यार के इजहार के कुछ दिन बाद ही गौरव ने युवती को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 
विज्ञापन


पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा
पिछले दिनों युवती को जब पेट दर्द हुआ तो वह डॉक्टर को दिखाने गई तो यहां पर डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद युवती ने गौरव पर शादी करने का दबाव डाला। गौरव को जब पता चला कि युवती गर्भवती हो गई है तो उसने शादी करने से मना कर दिया। बार-बार मनाने के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने महिला थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। महिला थाना पुलिस ने गौरव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed