फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal voter list update: Govindpura sees highest increase, South-West lags

भोपाल जिले में 17.45 लाख मतदाता: गोविंदपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा बढ़े, दक्षिण-पश्चिम में सबसे कम बढ़ोतरी

Sat, 21 Feb 2026 08:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Feb 2026 08:10 PM IST
सार

भोपाल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब जिले में कुल 17,45,453 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhopal voter list update: Govindpura sees highest increase, South-West lags
मतदाता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भोपाल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। शनिवार को  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में अब कुल 17 लाख 45 हजार 453  मतदाता दर्ज हैं। इनमें 8 लाख 88 हजार 530 पुरुष मतदाता, 8 लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता तथा 72 अन्य मतदाता शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश नायक सहित एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, प्राप्त दावों-आपत्तियों के निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि  अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में जिले में अब कुल 17 लाख 45 हजार 453 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 8 लाख 88 हजार 530 पुरुष मतदाता, 8 लाख 56 हजार 851 महिला मतदाता तथा 72 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का समग्र जेंडर रेश्यो 964 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में मतदाता ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद वोटरों की संख्या 5,31,31,983  रही तथा अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल है। यानी प्रदेश में 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही भोपाल जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ड्राफ्ट सूची (23 दिसंबर 2025) की तुलना में अंतिम सूची (21 फरवरी 2026) में सभी सातों सीटों पर मतदाता बढ़े हैं, हालांकि वृद्धि का प्रतिशत अलग-अलग रहा। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक शुद्ध वृद्धि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुई है। यहां 15,889 नए मतदाता जुड़े, जो 5.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके बाद हुजूर में 15,052 मतदाताओं की वृद्धि (4.69 प्रतिशत) दर्ज की गई। नरेला में 10,274 (3.75 प्रतिशत) और भोपाल उत्तर में 6,955 (3.50 प्रतिशत) मतदाता बढ़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह? जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल मध्य में 4,333 (2.45 प्रतिशत) और बैरसिया में 4,014 (1.67 प्रतिशत) की वृद्धि हुई। सबसे कम बढ़ोतरी भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर दर्ज की गई, जहां 1,903 मतदाता बढ़े, जो 1.11 प्रतिशत है। अंतिम सूची के अनुसार बैरसिया में कुल मतदाता संख्या 2,45,030 हो गई है। भोपाल उत्तर में 2,05,605, नरेला में 2,83,893, दक्षिण-पश्चिम में 1,72,610, भोपाल मध्य में 1,81,274, गोविंदपुरा में 3,20,746 और हुजूर में 3,36,295 मतदाता दर्ज किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों और विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया के पश्चात इन संशोधनों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। बढ़ी हुई मतदाता संख्या आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपीपीएससी और विभागों के बीच समन्वय की कमी उजागर, एआरटीओ के 13 पदों पर 26 का चयन!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed