फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Vikrant Bhuria becomes national president of Tribal Congress, stature of tribal leaders of MP increase

Bhopal: डॉ .विक्रांत भूरिया बने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे भूरिया

Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे। अब दिल्ली में एमपी के आदिवसी नेताओं का कद बढ गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Vikrant Bhuria becomes national president of Tribal Congress, stature of tribal leaders of MP increase
डॉ.विक्रांत भूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे। भूरिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। गौरतलब है कि भूरिया ने पिछले साल अप्रैल में मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। विक्रांत भूरिया प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल थे। लेकिन, सितंबर में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश में 47 विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित
एमपी कांग्रेस में आदिवासी वर्ग के नेताओं का कद लगातार बढ़ रहा है। डिंडोरी से विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस की सीईसी (सेंट्रल वर्किंग कमेटी) के सदस्य बनाए गए थे। उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। अब विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के लिए बतादें कि मध्य प्रदेश की 230 में से 47 विधानसभा सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 24 सीटों पर बीजेपी और 22 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कब्जे में हैं। आदिवासी वर्ग कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता है। कांग्रेस आदिवासी वर्ग को वापस जोड़े रखने के लिए युवा नेताओं को आगे बढ़ा रही है। मप्र में 22 फीसदी आदिवासी आबादी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed