फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Traders hold rally from Anand Nagar against sealing drive; demand saving businesses and early implemen

Bhopal: सीलिंग के विरोध में आनंद नगर से व्यापारियों की रैली, बोले- व्यापार बचाओ, जल्द लागू करो मास्टर प्लान

Sun, 23 Aug 2026 07:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

आनंद नगर से व्यापारियों ने सीलिंग के विरोध में रैली निकालकर सरकार से जल्द मास्टर प्लान लागू करने, मिश्रित भू-उपयोग की अनुमति देने या गुजरात की तर्ज पर नियमितीकरण की व्यवस्था बनाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग से हजारों कारोबार और रोजगार प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Traders hold rally from Anand Nagar against sealing drive; demand saving businesses and early implemen
सीलिंग कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में रविवार को आनंद नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। आनंद नगर चौराहे से व्यापारियों की रैली निकली, जिसमें व्यापार बचाने और रोजगार बचाने की मांग प्रमुख रही। व्यापारियों ने सरकार से भोपाल में जल्द नया मास्टर प्लान लागू करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने व्यावसायिक गतिविधियों वाले क्षेत्रों में मिश्रित भू-उपयोग की व्यवस्था लागू करने या गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास के नियमितीकरण के लिए कानून लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सीलिंग से कारोबार और रोजगार पर संकट का दावा
व्यापारी नेता आनंद सोनी का कहना है कि शहर के कई इलाकों में वर्षों से दुकानें, प्रतिष्ठान और अन्य कारोबार संचालित हो रहे हैं। अब अचानक सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई से व्यापारियों के सामने कारोबार बंद होने का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि इसका असर केवल दुकानदारों पर नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के रोजगार पर भी पड़ेगा। दरसल नगर निगम की ओर से आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद तेज हुई है। निगम के सर्वे में 62 हजार से अधिक ऐसी संपत्तियां चिन्हित होने की बात सामने आई है, जहां आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अगस्त में हजारों नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर सवाल: 6 में प्राचार्य नहीं,10 में उप प्राचार्य गायब,15 में फैकल्टी की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी समाधान निकाले सरकार
व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सरकार को शहर की मौजूदा जरूरतों और लंबे समय से विकसित हो चुके व्यावसायिक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नई नीति बनानी चाहिए। व्यापारियों की मांग है कि मास्टर प्लान जल्द लागू हो और जहां वर्षों से कारोबार संचालित हैं, वहां नियमों के तहत व्यापार जारी रखने का रास्ता निकाला जाए। व्यापारियों ने कहा कि मिक्स्ड लैंड यूज लागू करना या नियमितीकरण की स्पष्ट व्यवस्था बनाना इस विवाद का व्यावहारिक समाधान हो सकता है। इससे न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए व्यापारियों के रोजगार और निवेश को भी सुरक्षित किया जा सकेगा। भोपाल में सीलिंग को लेकर इससे पहले भी व्यापारी प्रदर्शन और चक्काजाम कर चुके हैं। सरकार की ओर से फिलहाल कार्रवाई पर राहत और उच्चस्तरीय स्तर पर समाधान तलाशने की प्रक्रिया की बात सामने आई है, लेकिन व्यापारी स्थायी नीति की मांग पर लगातार दबाव बना रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed