फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Three pairs of special trains will run during Ajmer Urs, trains will have stoppage at these stations o

Bhopal: अजमेर उर्स के दौरान चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल के इन स्टेशनों गाड़ियों का रहेगा स्टॉपेज

Sat, 28 Dec 2024 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश से अजमेर दरगाह उर्स में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। गड़ियों के शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Three pairs of special trains will run during Ajmer Urs, trains will have stoppage at these stations o
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगप्रसिद्ध अजमेर दरगाह में सालाना उर्स शुरू होने वाला है इस में मध्य प्रदेश में शामिल होने वालों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे भोपाल मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन सभी ट्रेनों का आने-जाने का समय और ठहराव वाले स्टेशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये सभी ट्रेनें एक-एक ट्रिप करेंगी। इन ट्रेनों से जायरिन उर्स मेला 2025 में शामिल होने के लिए आराम से आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन


काचीगुड़ा-अजमेर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07732 काचीगुड़ा-अजमेर स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी 2025 को काचीगुड़ा स्टेशन से रात 23.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 23.10 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी  संख्या 07733 अजमेर-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन 8 जनवरी 2025 को अजमेर स्टेशन से 19.05 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 9.50 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 10 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मलकाजगिरि, बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, उमरी, मुडकहेड़, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशीम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 17 वातानुकूलित कुर्सीयान सहित कुल 19 डिब्बे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुपति-मदार स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07119 तिरुपति-मदार स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी 2025 को तिरुपति स्टेशन से सुबह 7.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 15.50 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 5.15 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07120 मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन दिनांक 09 जनवरी 2025 को मदार स्टेशन से सुबह 4.00 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन 18.40 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 23.00 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रेनीगुंटा, कडप्पा, यर्रगुंटला, तडीपत्र, गूटी, धोने, कुर्नूल टाउन, गडवाल, महबूबनगर, शादनगर, काचिगुडा, चेरलापल्ली, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, भोपाल, उज्जैन, रतलाम , मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ , भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 9 शयनयान श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एवं 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे रहेंगे।

तिरुपति-अजमेर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07734 तिरुपति-अजमेर स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी 2025 को तिरुपति स्टेशन से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 12.55 बजे भोपाल ,13.25 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 2.00 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07735 अजमेर-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 10 जनवरी 2025 को अजमेर स्टेशन से रात 23.20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 14.43 बजे संत हिरदाराम नगर,15.10 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 16.15 बजे तिरुपति पहुंचेगी।


गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रेनीगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, नेल्लोर, ओंगोल, चिराला, बापटला, तेनाली जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, आमला जंक्शन, भोपाल जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 6 शयनयान श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) एवं 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 19 डिब्बे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed