फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Third leg of Bhopal's Subhash Nagar ROB will be constructed, Sarang said - third leg will pass over th

Bhopal: भोपाल के सुभाष नगर ROB के थर्ड लेग का होगा निर्माण,सारंग बोले-फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरेगा थर्ड लेग

Fri, 25 Apr 2025 06:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 25 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

भोपाल के सुभाषनगर आरओबी की 242 मीटर लंबी थर्ड आर्म 22 करोड़ रुपए से बनेगी। इससे 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को सुभाष नगर आरओबी के प्रस्तावित थर्ड लेग निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bhopal: Third leg of Bhopal's Subhash Nagar ROB will be constructed, Sarang said - third leg will pass over th
मंत्री विश्वास सारंग निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सुभाषनगर आरओबी की 242 मीटर लंबी थर्ड आर्म 22 करोड़ रुपए से बनेगी। इससे 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को सुभाष नगर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के प्रस्तावित थर्ड लेग निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की रूपरेखा का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (सेतु), नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मार्ग का अवलोकन कर थर्ड लेग निर्माण में आने वाली संभावित बाधाओं की समीक्षा कर उन्हें दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरेगा फ्लाईओवर का थर्ड लेग
 सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से अब तक 10 फ्लाईओवरों की सौगात दी है। विगत वर्ष बने सुभाष नगर आरओबी से 5 लाख नागरिकों को सुविधा मिल रही है। अब इसी आरओबी का विस्तार करते हुए इसका ‘थर्ड लेग’ तैयार किया जाएगा। यह फ्लाईओवर, सुभाष नगर आरओबी के ऊपर से होकर गुजरेगा। थर्ड लेग से भेल क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को एमपी नगर एवं न्यू भोपाल पहुंचने में और अधिक सुगमता होगी।
विज्ञापन


 सिविल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण
 सारंग ने बताया कि यह थर्ड लेग तकनीकी दृष्टि से अत्यंत उन्नत होगा तथा सिविल इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह फ्लाईओवर, सुभाष नगर आरओबी के ऊपर से होकर गुजरेगा और अत्यंत आकर्षक डिज़ाइन के साथ कर्व लेते हुए निर्मित किया जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 242 मीटर का स्पान शामिल होगा और इसकी अनुमानित लागत लगभग ₹22 करोड़ है। उन्होंने बताया कि थर्ड लेग की डिजाइन तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं की समीक्षा की गई एवं उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया, कहा-सहेलियों को लेकर आओ; मामला क्या



यातायात की सुगमता के लिए आवश्यक है फ्लाईओवर 
मंत्री सारंग ने बताया कि वर्तमान में भेल क्षेत्र की ओर से आने वाले यात्रियों को सुभाष नगर फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए प्रभात चौराहा होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।थर्ड लेग के निर्माण से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब भेल से आने वाले वाहन पुराने फ्लाईओवर पर सीधे चढ़ सकेंगे। इसके साथ ही मैदा मिल और एमपी नगर की ओर से भेल क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अब प्रभात चौराहे का रूट नहीं लेना पड़ेगा और मेदा मिल की तरफ से  थर्ड लेग से चढ़कर मोती नगर उतरेंगे| उन्होंने कहा कि यह थर्ड लेग यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक पहुंच उपलब्ध कराएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और अच्छी होगी|

यह भी पढ़ें-MP में टमाटर के भाव 3 से 4 रुपए किलो, PCC चीफ बोल- किसानों के सब्र का इम्तिहान हो बंद, राहत दे सरकार
 

सारंग के निर्देश पर तैयार की गई है थर्ड लेग की डिजाइन
 सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में ट्रैफिक सिस्टम को सुव्यवस्थित करने के लिए हमने एक ठोस कार्य योजना बनाई है, जिसका निरंतर विस्तार किया जा रहा है। यह थर्ड लेग ना सिर्फ यातायात सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि भोपाल शहर के बुनियादी ढांचे को भी एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि थर्ड लेग की डिजाइन मंत्री श्री सारंग के निर्देश पर तैयार की गई है। इसके पहले भी मंत्री सारंग की इंजीनियरिंग से चेतक ब्रिज का चौड़ीकरण किया गया जिससे सरकार के करोड़ों रुपयों की बचत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed