फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Crime News Muslim Students Trap College Girls Blackmail Assault Case Inside Story

MP News: छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया, कहा-सहेलियों को लेकर आओ; मामला क्या

Fri, 25 Apr 2025 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

Bhopal Crime News: भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि अब तक चार छात्राओं ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
MP Crime News Muslim Students Trap College Girls Blackmail Assault Case Inside Story
भोपाल में छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल।

विस्तार

राजधानी भोपाल में कुछ युवकों द्वारा एक गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनकी हिंदू सहेलियों और अन्य युवतियों को लाने के लिए कहा गया, ताकि आरोपी उनके साथ भी दुष्कर्म कर सकें। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी विशेष समाज से हैं और पीड़ित युवतियों हिंदू हैं। आरोपियों ने कई युवतियों के साथ इस तरह का कृत्य किया है, लेकिन बदनामी के डर से वह सामने नहीं आ रही थीं। एक युवती के शिकायत करने के बाद, चार युवतियों ने प्रकरण दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


दो आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं और कुछ भोपाल व आसपास के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी भोपाल के टीआईटी कॉलेज के छात्र और पूर्व छात्र हैं। अधिकांश पीड़ित छात्राएं भी उसी कॉलेज की बताई जा रही हैं। तीन दिन पहले बागसेवनिया थाने में तीन युवतियों की शिकायत पर मामला जीरो पर दर्ज कर अलग-अलग थानों में विवेचना के लिए भेजा गया था। तीन दिन तक पुलिस मामले को दबाए रखा। गुरुवार को मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि चार युवतियों ने दोस्ती कर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

टीआईटी कॉलेज में पढ़ते हैं सभी आरोपी मुस्लिम छात्र
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म करते गए। एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल न करने के लिए युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वह अपने साथ पढ़ने वाली या अन्य परिचित हिंदू युवतियों से दोस्ती कराए और उन्हें आरोपियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार करे। आरोपियों ने अधिकांश युवतियों को अपने किराये के कमरे में लेजाकर दुष्कर्म किया है और वहीं वीडियो बनाया है।  
 
रविवार को एक पीड़िता ने की शिकायत, तब हुआ खुलासा
रविवार को बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करया। यह जानकारी जैसे ही अन्य पीड़ित युवतियों को लगी, वह भी एक-एक कर थाने पहुंचीं और चार युवतियों ने शिकायत की। पुलिस ने मामले के एक आरोपी फराज खान को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। साथ ही फराज के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, वह भी टीआईटी कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर प्ररकण दर्ज कर जांच के लिए डायरी अशोका गार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने को भेज दी है। 

कई महीने से कर रहे थे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग 
पुलिस ने बताया कि अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपियों ने दुष्कर्म करते समय ये वीडियो बनाए हैं, जिसमें वे छात्राओं से उनके धर्म के खिलाफ भी बातें करते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कई महीने से युवतियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ छात्राएं घटना के समय नाबालिग थीं, ऐसे प्रकरणों में पॉक्सो की धाराएं भी लगाई गई हैं। 

दो आरोपी गिरफ्तार, कई वीडियो मिले
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा अब तक चार छात्राओं ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियो के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। पुलिस अन्य पीड़ित युवतियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed