फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Third Digvijay Singh Memorial Shooting Championship inaugurated, shooting players are making their mar

Bhopal: तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर बना रहे पहचान

Tue, 21 Jan 2025 06:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 21 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को किया। उन्होने कहा कि प्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।


 

विज्ञापन
Bhopal: Third Digvijay Singh Memorial Shooting Championship inaugurated, shooting players are making their mar
तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री सारंग ने शूटिंग अकादमी में नवनिर्मित रिसेप्शन भवन और स्टाफ क्वार्टर तथा मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में बने नए स्टाफ क्वार्टर और अस्तबल का लोकार्पण भी किया। मंत्री सारंग ने इस अवसर पर स्व. दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. दिग्विजय सिंह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 1999 से 2010 तक एनआरएआई (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष के रूप में शूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सराहनीय कार्य किए। उनकी स्मृति में आयोजित यह चैंपियनशिप प्रदेश के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों के लिये विश्व स्तरीय खेल अधोसंरचना
मंत्री सारंग ने शूटिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और ओलंपिक एवं पैरालंपिक में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि भारतीय ओलंपिक शूटिंग टीम के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि प्रदेश की खेल अधोसंरचना और हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति यह प्रतिबद्धता ही मध्यप्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट केंद्र बना रही है।
विज्ञापन




खेलों के प्रति अभिभावकों की सकारात्मक सोच से आयेगा बदलाव
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेलों से जुड़ाव उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं को आकर्षित करने के लिए अभिभावकों को अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि खेलों में उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। इसके लिये विभाग द्वार अनेक कार्यक्रम व योजनाएं प्रारंभ की गई है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नव निर्मित भवनों का किया अवलोकन
कार्यक्रम के बाद मंत्री सारंग ने शूटिंग अकादमी में नवनिर्मित रिसेप्शन भवन और स्टाफ क्वार्टर के साथ ही, राज्य घुड़सवारी अकादमी में नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर और अस्तबल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने नव निर्मित भवनों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास खेलों को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्री सारंग ने चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed