फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There will be a change in the rules for recruitment of pharmacists and eye assistants in MP, Deputy CM

Bhopal: एमपी में फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक की भर्ती के नियम में होगा बदलाव, डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए निर्देश

Tue, 13 May 2025 08:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 13 May 2025 08:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक, ओटी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के नियम में बदलाव किया जाएगा। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विभाग के अधिकारियों को नियमों में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: There will be a change in the rules for recruitment of pharmacists and eye assistants in MP, Deputy CM
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक, ओटी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के नियम में बदलाव किया जाएगा। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विभाग के अधिकारियों को नियमों में बदलाव के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा है कि नए नियमों के बनने से पात्र आवेदकों को अवसर मिल सकेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। उन्होंने नर्सिंग संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी आवश्यक औपचारिकताएं जल्दी पूरी करने को कहा है। साथ ही नियमों में आवश्यक संशोधन कर भर्ती के लिए मांग पत्र ईएसबी (एम्प्लाई सिलेक्शन बोर्ड) को तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



खाली पदों को भरने के निर्देश
 कैबिनेट बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया नियमित की जाए, ताकि बजट का समुचित उपयोग हो और विकास कार्यों में गति लाई जा सके। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। रीवा एवं इंदौर मेडिकल कॉलेज के उन्नयन का प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजें।
विज्ञापन


यह भी पढे़-CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 10वीं में भोपाल के शौर्य वर्धन और अथर्व ने प्रदेश में बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य और पोषण विषय की समीक्षा
इधर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यूनिसेफ भोपाल कार्यालय में प्रदेश में स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक पहलों की समीक्षा की। इस दौरान शुक्ल ने कहा है कि मातृ मृत्युदर और शिशु मृत्युदर में सुधार के लिए समाज और सरकार दोनों के साझा प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार पर्याप्त नहीं है, स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक चेतना को संस्कार के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिये जन-सामान्य को प्रेरित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ किशोरी ही भविष्य में स्वस्थ मां बनती है। किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य की नियमित जांच, गर्भावस्था से पूर्व की तैयारियां, गर्भकालीन निगरानी और प्रसव पश्चात देखरेख अत्यंत आवश्यक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed