फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CBSE board released the exam results, Bhopal's Shaurya Vardhan and Atharva secured place in the state

Bhopal: CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 10वीं में भोपाल के शौर्य वर्धन और अथर्व ने प्रदेश में बनाई जगह

Tue, 13 May 2025 07:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 13 May 2025 07:51 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं में भोपाल के छात्र शौर्य वर्धन शर्मा 99.4 प्रतिशत अंक के साथ स्टेट टॉपर बने। वहीं अर्थव ने 98.2 प्रतिशत प्रतिशत अंक हांसिल किया है। श्रेया रागनेकर ने 97.6 % अंक प्राप्त किया है। गुरमान सिंह सेठी ने 97.0% अंक प्राप्त किया है।
.

विज्ञापन
Bhopal: CBSE board released the exam results, Bhopal's Shaurya Vardhan and Atharva secured place in the state
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में इस बार कुल 92.71% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। 10वीं में भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शौर्य वर्धन शर्मा 99.4 प्रतिशत अंक के साथ स्टेट टॉपर बने। वहीं सागर पब्लिक स्कूल के अर्थव ने 98.2 प्रतिशत प्रतिशत अंक हांसिल किया है। सेंट जोसेफ को-एड, स्कूल भोपाल की श्रेया रागनेकर ने 97.6 % अंक प्राप्त किया है। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल की गुरमान सिंह सेठी ने 97.0% अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुरमान सिंह सेठी

छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
प्रदेश से इस बार 1,15,645 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,07,211 ने सफलता हासिल की है। छात्रों की तुलना में छात्राओं का प्रदर्शन एक बार फिर बेहतर रहा। जहां छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 94.40% रहा, वहीं छात्र 91.32% के साथ पीछे रह गए। प्रदेश में CBSE से मान्यता प्राप्त 1506 स्कूल हैं। इस वर्ष बोर्ड ने 493 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रेया रागनेकर

यह भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 10वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश,लड़कियों ने मारी बाजी


रिजल्ट में कोई टॉप घोषित नहीं
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, देश के 17 रीजन में 15वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश

जुलाई में होगी पूरक की परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अधिक अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, इसलिए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। 10वीं के छात्र जो 2 विषयों तक पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा वे छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। पूरक परीक्षा जुलाई 2025 के पहले/दूसरे सप्ताह में होगी। यह उसी सिलेबस पर आयोजित की जाएगी, जिस पर मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed