{"_id":"672e0b727430810f1d003a4d","slug":"bhopal-the-operation-period-of-rani-kamlapati-and-kota-to-danapur-special-trains-in-both-directions-extended-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: रानी कमलापति और कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेनों की दोनों दिशाओं में संचालन की अवधि 20 नवंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: रानी कमलापति और कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेनों की दोनों दिशाओं में संचालन की अवधि 20 नवंबर तक बढ़ी
Fri, 08 Nov 2024 06:32 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:32 PM IST
सार
भोपाल रेल मंडल में यात्रियों की बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति और कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेनों की दोनों दिशाओं में संचालन अवधि बढ़ा दी है। अब 20 नवंबर तक ये गाड़ियां चलेंगी ।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ के देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (दो ट्रिप) एवं कोटा-दानापुर-कोटा (एक ट्रिप) स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढाने का निर्णय लिया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल दिनांक 19 नंवबर 2024 तक एवं गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल दिनांक 20 नवम्बर 2024 तक और गाड़ी संख्या 09803 कोटा दानापुर स्पेशल दिनांक 14 नंवबर 2024 तक एवं गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल दिनांक 15 नवम्बर 2024 तक गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
इन गाड़ियों के संचालन की अवधि बढ़ी
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक (शनिवार, मंगलवार) स्पेशल ट्रेन दिनांक 12.नवंबर 2024 तक चलने वाली ट्रेन को 19 नवम्बर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक (रविवार, बुधवार) स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर तक चलने वाली ट्रेन को 20 नवम्बर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ी अवधि का लाभ परमे के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना के स्टेशनों को भी मिलेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा दानापुर द्वि-साप्ताहिक (रविवार, गुरुवार) स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 नवंबर तक चलने वाली ट्रेन को 14 नवम्बर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा द्वि-साप्ताहिक (सोमवार, शुक्रवार) स्पेशल ट्रेन दिनांक 11 नवंबर तक चलने वाली ट्रेन को 15 नवम्बर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ी अवधि का लाभ परमे के बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना के स्टेशनों को भी मिलेगा। इन स्पेशल ट्रेन की बढ़ी हुई अवधि का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 9 नवम्बर 2024 से आरक्षण की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।