फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The drone found in Bhopal jail turned out to be a doctor, said it was bought from Delhi for a child, c

Bhopal: भोपाल जेल में मिला ड्रोन डॉक्टर का निकला, बोले-बच्चे के लिए दिल्ली से खरीदा, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Thu, 09 Jan 2025 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 09 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

भोपाल के सेंट्रल जेल में मिले ड्रोन मामले में नया मोड़ आ गया है। ड्रोन भोपाल के महावीर कॉलोनी में रहने वाले डॉ स्वप्निल जैन का है। वे चाइनीज ड्रोन को बेटे के लिए दिल्ली से खरीदकर लाए थे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने जेल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bhopal: The drone found in Bhopal jail turned out to be a doctor, said it was bought from Delhi for a child, c
जेल में मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सेंट्रल जेल में मिले ड्रोन मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां अभी तक इसको बहुत ही संदिग्ध माना जा रहा था वहीं अब बड़ा खुलासा हुआ है। यह ड्रोन भोपाल के महावीर कॉलोनी में रहने वाले डॉ स्वप्निल जैन का है। वे चाइनीज ड्रोन को बेटे के लिए दिल्ली से खरीदकर लाए थे। डॉक्टर का बेटा आईटी पार्क पहुंचकर ड्रोन उड़ा रहा था। दूर जाने के कारण संपर्क टूटा और जेल में जाकर गिर गया। आईटी पार्क, भोपाल केंद्रीय जेल से 500 मीटर की दूरी पर ही है।  आपको बता दें कि भोपाल केंद्रीय जेल में 69 आतंकी बदं है। जिसमें 23 सिमी, 21 PFI, HUT के 17, JMB के 4 और ISIS के 4 आतंकी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन


एक दिन पहले जेल में मिला था ड्रोन
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल में ड्रोन मिला था। जेल में ब खंड के पास दो मंजिला बिल्डिंग बन रही है। जहां स्थित हनुमान मंदिर के करीब 3.30 बजे ड्रोन गिरा मिला था। यह जगह अंडा सेल से 200 मीटर की दूरी पर है। 26 जनवरी से पहले इस तरह जेल में सेंधमारी होने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। जेल विभाग के साथ खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू की। भोपाल पुलिस भी अपने स्तर पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
इस मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है बुधवार दोपहर को प्रहरी को गश्त के दौरान यह ड्रोन मिला है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी इसकी तकनीकी स्टाफ से जांच कराई जा रही है। ड्रोन कितनी दूर तक फोटो वीडियो ले सकता है। इसकी रेंज क्या इसकी भी जांच हो रही है। फिलहाल ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन एरपोर्ट के आस पास ड्रोन प्रतिबंधित है यह कानूनी उल्लंघन है।


 सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। जेल में कई खूंखार आतंकी सजा काट रहे है। पहले भी सिमी आतंकी जेल ब्रेक कर चुके हैं। प्रदेश में कानून और सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। रोजाना अफसरों की लापरवाही के मामले सामने आ रहे है। सरकार पर्याप्त बल और अमला होने का झूठ बोलती है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed