फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal The doctor of Jaypee Hospital removed the newborn from the SNCU and placed it on the table said it is dead now look at it

डॉक्टर की बदसलूकी: नवजात को टेबल पर रख कहा- 'ये मर गया है, अब जीभर कर देख लो'

Sun, 24 Jan 2021 01:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Bhopal The doctor of Jaypee Hospital removed the newborn from the SNCU and placed it on the table said it is dead now look at it
देवकी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था जिन्हें एसएनसीयू में रखा गया था - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल के जेपी अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम लगे हैं। यहां जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूता और परिजनों के साथ डॉक्टर द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रसूता के परिजनों का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार नवजात को अस्पताल के एक डॉक्टर ने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से निकालकर टेबल पर रख दिया और कहा, ‘लो बच्चा मर गया अब जी भर के इसे देख लो।’ 

विज्ञापन

जुड़वा बेटों को हुआ था जन्म

बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने डॉक्टर के इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने उन्हें बच्चा चोरी के इल्जाम में हवालात में बंद कराने की धमकी दे डाली। दरअसल, भेल क्वार्टर बरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय देवकी ने 19 जनवरी को जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। बच्चों का वजन कम था। साथ ही इंफेक्शन होने के कारण उन्हें एसएनसीयू में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को देखने नहीं दे रहे थे डॉक्टर

परिजनों का एसएनसीयू में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉ. सतीश मरावी पर आरोप है कि वो बच्चों को देखने नहीं दे रहे थे, जबकि कई बार वे डॉक्टरों से बच्चों को देखने के लिए भी कह चुके थे। हालांकि, डॉ. मरावी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। देवकी के पति गोविंद महाले ने बताया कि सुबह 6.30 बजे अस्पताल से फोन आया और बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। मैं अस्पताल पहुंचा तो डॉ. मरावी मेरी मां और पत्नी से आपत्तिजनक लहजे में बात कर रहे थे। मैंने पूछना चाहा तो मुझ पर भी भड़क गए। इस बीच उन्होंने एक बच्चे को मशीन से निकालकर टेबल पर लाकर रख दिया और कहा बच्चा मर गया, लो अब जीभर कर देखो इसको।

विज्ञापन

दुर्व्यवहार का विरोध करने पर डॉक्टर ने दी धमकी

देवकी की सास आशा ने भी डॉक्टर सतीश पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वे रात में भी बच्चे को देखने गई थीं, तब डॉक्टर ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो डॉक्टर ने बुरी तरह से डांटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया डॉक्टर ने उनसे कहा, ‘यहां से बाहर निकल जाओ नहीं तो बच्चा चोरी के इल्जाम में बंद करा देंगे।’ गोविंद ने बताया कि सुबह जब उसने डॉक्टर के दुर्व्यवहार का विरोध किया तो डॉ. मरावी ने उसे भी बच्चा चोरी के इल्जाम में बंद कराने की धमकी दी और पुलिस को बुला लिया था।

डॉक्टर ने कहा परिजन हंगामा कर रहे थे तो बुलानी पड़ी पुलिस

वहीं, डॉ. मरावी का कहना है कि बच्चे की तबीयत गंभीर होने पर परिजनों को सूचना दी थी। वे लोग हंगामा कर रहे थे तो पुलिस बुलानी पड़ी। उनके साथ किसी भी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed